ऑप्टोमेट्री शिक्षा के लिए एक ढृढ़ दूरदर्शिता : जीडी गोयनका विश्वविद्यालय ने इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ एमओयू किया

munaadi news image
August 11, 2022



ऑप्टोमेट्री शिक्षा के लिए एक ढृढ़ दूरदर्शिता : जीडी गोयनका विश्वविद्यालय ने इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ एमओयू किया

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। जीडी गोयनका विश्वविद्यालय ने ऑप्टोमेट्री के छात्रों के लिए 'इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर' (आईजीईएचआरसी) नामक एक बेहतरीन आई केयर अस्पताल में अपना महत्वाकांक्षी क्लिनिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू किया। इस ट्रेनिंग कार्यक्रम का परंपरागत उद्घाटन 10.08.2022 को अस्पताल के गुरुग्राम परिसर में हुआ। गोयनका विश्वविद्यालय की यह टेक्निकल साझेदारी इंदिरा गांधी नेत्र अस्पताल के साथ एक हस्ताक्षरित समझौते (एमओयू) का परिणाम है।  यह साझेदारी अस्पताल से जुड़े तजुर्बों को सीखने के लिए विश्वविद्यालय के ऑप्टोमेट्री छात्रों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जीडी गोयनका समूह के एमडी श्री निपुण गोयनका ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, "इंदिरा गांधी नेत्र अस्पताल से साझेदारी और वहां दी जाने वाली ट्रेनिंग हमारे सभी अकादमिक कार्यक्रमों, विशेषकर ऑप्टोमेट्री विभाग के मूल में निहित हैं। मैं इस ऐतिहासिक संघ के लिए आईजीईएचआरसी के प्रबंधन का आभारी हूं। इस मौके पर अस्पताल के सीईओ के साथ-साथ तकनीकी और प्रशासनिक  कर्मचारी भी मौजूद थे। इस पूरे दिन के आयोजन के दौरान, जीडीजीयू के ऑप्टोमेट्री विभाग के शिक्षक और छात्रों ने एक परिचय सत्र, परस्पर वार्तालाप और ओपीडी क्लिनिक के दौरे में भाग लिया। आईजीईएचआरसी के सीईओ डॉ अनिल तारा ने छात्रों को 'लर्न बाय डूइंग' के इस उत्कृष्ट अवसर के लिए बधाई दी और साझेदारी के एक हिस्से के रूप में छात्रों की क्षमता निर्माण की इस पहल की महत्वपूर्ण विशेषताओं को साझा किया। प्रो. (डॉ.) रोहित दत्त, डीन-स्कूल ऑफ मेडिकल एंड एलाइड साइंसेज, जी डी गोयनका विश्वविद्यालय ने इस बात पर प्रकाश डाला कि “यह, अपने आप में एक तरह की अद्वितीय संधि है” जो छात्रों को सभी प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करेगी। नियमित शिक्षक-संवाद और संयुक्त अनुसंधान सहित प्रोफेशनल  प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान के कार्यक्रमों के संदर्भ में इस तरह की और पहल चरणबद्ध तरीके से शुरू की जाएंगी। इस अवसर पर डॉ. दत्त ने कहा, "स्कूल ऑफ मेडिकल एंड अलाइड साइंसेज" अन्य अलाइड हेल्थकेयर कार्यक्रमों का भी संचालन कर रहा है जिनमें मुख्यतः  फार्मेसी, फिजियोथेरेपी, एमएलटी, रेडियोलॉजी, न्यूट्रिशन, पब्लिक हेल्थ, कार्डियोवैस्कुलर टेक्नोलॉजी हैं। गोयनका यूनिवर्सिटी प्रमुख स्वास्थ्य सेवा संगठनों के सहयोग से एक कुशल और उत्पादक शिक्षा तंत्र चला रही है जो नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की दिशा में सदैव अग्रसर है। राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (आरजीसीटी) के श्री जी महेंद्र भी इस अवसर पर उपस्थित थे; उन्होंने पारस्परिक लाभ और सामुदायिक सेवा के लिए इस सहयोग के साथ अपनी उच्च उम्मीदें व्यक्त कीं।

प्रो. (डॉ.) तबरेज़ अहमद, कुलपति, जीडी गोयनका विश्वविद्यालय ने कुशल ऑप्टोमेट्री प्रोफेशनल्स की बहु-आवश्यकता को पूरा करने के लिए नयी ऊर्जा वाले ऑप्टोमेट्री विभाग के इस ऐतिहासिक क्षण पर सभी हितधारकों को धन्यवाद दिया। जी डी गोयनका विश्वविद्यालय की ओर से अलाइड हेल्थकेयर विभाग  के प्रमुख प्रो. (डॉ.) संजीव गुप्ता ने आईजीईएचआरसी और आरजीसीटी स्टाफ परिवार की ओर से मिलने वाली हर संभव सहायता और उदारता के लिए धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News