डिप्टी सीएम सिंहदेव के निवास पर पहुंच गए सैंकड़ो लोग, निवास का किया घेराव, इस बात से नाराज हैं कर्मचारी , पढिये पूरी खबर

munaadi news image
September 22, 2023



डिप्टी सीएम सिंहदेव के निवास पर पहुंच गए सैंकड़ो लोग, निवास का किया घेराव, इस बात से नाराज हैं कर्मचारी , पढिये पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

अंबिकापुर मुनादी।। विधानसभा चुनाव से पहले जगह विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस बीच, डिप्टी सीएम के खिलाफ अंबिकापुर में प्रदर्शन हुआ है। जानकारी के अनुसार सरकारी स्कूलों में कार्यरत सफाई कर्मियों ने घड़ी चौक से प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के निवास का घेराव किया है। इस दौरान इन कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। इस रैली और उपमुख्यमंत्री के घर के घेराव को देखते हुए मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया था और उनसे प्रदर्शनकारियों की हल्की झड़प भी हुई।

प्रदर्शन कर रहे इन कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस ने सरगुजा संभाग को संघ की मांग पूर्ण कालीन कलेक्टर दर करते हुए नियमितीकरण करने का वादा किया गया था, लेकिन आज प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को 5 साल होने वाले हैं, लेकिन मांगे पूरी नहीं हो पाई।

27-28 सितम्बर को संकल्प यात्रा

इसी दौरान उन्होंने कहा 27-28 सितम्बर से प्रदेश भर की स्कूल सफाई कर्मचारी संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद  2 अक्टूबर को राजधानी पहुंचकर वादा खिलाफी के खिलाफ में संकल्प लेंगे।  इस रैली के जरिए सफाई कर्मियों ने खुद को नियमित करने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News