मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे आईजी ,कलेक्टर और एसपी लेकिन हुआ ये कि यहाँ तक जाने के लिए सड़क ही नहीं ...फिर जेसीबी में बैठकर ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
August 14, 2022



मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे थे आईजी ,कलेक्टर और एसपी लेकिन हुआ ये कि यहाँ तक जाने के लिए सड़क ही नहीं ...फिर जेसीबी में बैठकर ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

मध्यप्रदेश (भोपाल)मुनादी।।मूख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले मूख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पहुंचने के लिए ट्रैक्टर और जेसीबी का  सहारा लेना पड़ा।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक भोपाल जिले के बैरसिया ब्लॉक के कढैया चँवर गाँव मे प्रदेश के मूख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव में 15 अगस्त को अमृत सरोवर का उद्घाटन किया जाना है ।

मुख्यमन्त्री के इसी कार्यक्रम का जायजा लेने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ,आईजी इरशाद वली और एसपी देहात किरण केरकेट्टा  स्थल निरीक्षण करने कढैया चँवर गाँव पहुंचे लेकिन कार्यक्रम स्थल तक जाने वाले सड़क पर बारिश के कारण कीचड़ इतना हो गया कि इनकी गाड़िया कार्यक्रम स्थल तक पहुंच ही नहीं सकत्ती थी ऐसे में कार्यक्रम स्थल जाने के लिए आईजी और कलेक्टर ट्रैक्टर में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे जबकि एसपी देहात किरण केरकेट्टा जेसीबी में बैठकर वहाँ पहुँची ।


बताया जा रहा है कि सड़क खराब होने के कारण मुख्यमन्त्री के कार्यक्रम से पहले सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।ग्रामीणों के द्वारा बहुत पहले से यहां सड़क की मांग की जा रही थी अब जाकर यहां सड़क का निर्माण हो रहा है।


Advertisement

Advertisement

जानकारी के मुताबिक जिले में 75 अमृत सरोवर बन रहे है लेकिन कढैया चँवर गाँव मे स्थित तालाब अन्य तालाबो से काफी बड़ा है इसलिए मूख्यमंत्री 15 अगस्त को आकर यहाँ अमृत सरोवर का उद्घाटन करने जा रहे है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News