मंत्री की मौजूदगी में मंत्री के खिलाफ वार्ड पंच ने शुरू कर दी नारेबाजी ,मंत्री के सामने लगाए मुर्दाबाद के नारे ,फिर वहां से दबे पांच खिसक गए मंत्री जी ,खूब हुआ तमाशा,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
January 26, 2023



मंत्री की मौजूदगी में मंत्री के खिलाफ वार्ड पंच ने शुरू कर दी नारेबाजी ,मंत्री के सामने लगाए मुर्दाबाद के नारे ,फिर वहां से दबे पांच खिसक गए मंत्री जी ,खूब हुआ तमाशा,पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।।भंडारे के आयोजन में आए एक मंत्री जी को भंडारा छोड़कर पतली गली से निकलने मजबूर होना पड़ा । दरअसल मंत्री जी के भंडारा में आने के बाद एक युवक ने मंत्री के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी ।

Advertisement

Advertisement


मामला ग्वालियर के बिजौली पंचायत के जनारपुरा गांव का है।यहां भंडारे का आयोजन हुआ और इस आयोजन में चार चांद लगाने प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री भारत सिंह को भी आमंत्रित किया गया था।आमंत्रण पर मंत्री जी पूरे लाव लश्कर के साथ भंडारे में शामिल होने आ गए । धार्मिक आयोजन के भंडारे में तब अप्रिय स्थिति निर्मित हो गई जब  गांव के सरपंच के पुत्र ने मंत्री भारत सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए । सरपंच पुत्र द्वारा किए गए नारेबाजी का मंत्री समर्थको ने नारे ही प्रतिकार किया ।मंत्री भारत सिंह यह सबकुछ देखकर थोड़ी देर तक तो मुस्कुराते रहे लेकिन बाद में जब उन्होंने देखा कि विवाद बढ़ सकता है तो वो चुपचाप वहां से निकल गए ।


बताया जा रहा है कि मंत्री भारत सिंह कुशवाहा के समर्थक भंडारे के आयोजन में राजनीतिक बात कर रहे थे जिस पर सरपंच पुत्र व वार्ड पंच केदार प्रताप ने उन्हें राजनीति चर्चा करने से मना किया लेकिन जब वे नहीं माने तो केदार प्रताप ने मंत्री भारत सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए ।मुर्दाबाद के जवाब में मंत्री समर्थक जिंदाबाद कर रहे थे। 


मंत्री भारत सिंह कुशवाहा ने मीडिया को बताया कि उनके विरुद्ध नारेबाजी करने वाला सख्श कौन है नही पता ना ही इस बात की जानकारी है कि उसने नारेबाजी क्यों की ।इनका कहना है कि नारेबाजी करने वाला युवक भीम आर्मी का हो सकता है।



Advertisement

Advertisement

इधर मंत्री के खिलाफ  नारेबाजी करने वाले सरपंच पुत्र केदार प्रताप ने मीडिया को बताया कि मंत्री के समर्थको को बार बार कहा जा रहा था कि यह धार्मिक आयोजन है यहां राजनीतिक चर्चा ना करें लेकिन उनकी बात उन्होंने नहीं सुनी फिर उनसे रहा नहीं गया और फिर उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News