जशपुर के इस थाने में पुलिस होली के दिन पुलिस ने खेली ऐसी होली ,वीडियो हो गया वायरल , लोग बोले ऐसी होली तो ......watch full video

munaadi news image
March 09, 2023



जशपुर के इस थाने में पुलिस होली के दिन पुलिस ने खेली ऐसी होली ,वीडियो हो गया वायरल , लोग बोले ऐसी होली तो ......watch full video

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

जशपुर मुनादी।। जशपुर पुलिस ने इस बार सबसे अलग अंदाज में होली मनाया ।जिले के नारायणपुर थाने की पुलिस ने पुलिस होली के दिन गांव के उन बच्चो के साथ होली मनाया जो किसी। कारणवश होली मनाने से वंचित रह गए थे। पुलिस विभाग में मूंछ वाले भगत सिंह के नाम से मशहूर हवलदार रामानुज पाण्डेय ने नारायणपुर क्षेत्र के स्कूली छात्रों को और बच्चो को होली के दूसरे दिन थाना बुलाया और यहां की पूरी पुलिस टीम ने उन बच्चो के साथ जमकर होली मनाया । 


थाना प्रभारी जनक राम कुर्रे सहित थाने के सभी स्टाफ ने गांव के बच्ची के साथ रंग गुलाल खेलने के अलाव देशी अंदाज में जमकर होली डांस किया ।डांस के बाद बच्चो के साथ पकवान का भी लुत्फ उठाया गया ।


 बताया जा रहा है कि अनोखे अंदाज में होली मनाने का यह आईडिया थाने  के हवलदार रामानुज पाण्डेय का था और थाना प्रभारी और थाने के सभी स्टाफ ने इस होली को ऐतिहासिक रूप देने में पूरी ताकत झोंक दी नतीजतन यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल रहा ।


रामानुज पाण्डेय ने बताया कि इस होली के पीछे असली मकसद पुलिस और बच्चो के बीच दोस्ती और अपनेपन का भाव पैदा करना और वंचितों को असली खुशी देना था और  यह उद्देश्य सफल हुआ ।


स्थानीय लोगो ने पुलिस के इस आईडिया की जमकर तारीफ की ओर कहा कि इससे अच्छी पुलिसिंग भला और क्या होगी !


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News