एक साथ 78,220 तिरंगे लहराकर भारत ने बनाया विश्व रिकार्ड

munaadi news image
April 25, 2022



एक साथ 78,220 तिरंगे लहराकर भारत ने बनाया विश्व रिकार्ड

munaadi news image

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भारत ने बनाया गिनीज बुक ऑफ  वल्र्ड रिकॉर्ड 

Advertisement

Advertisement

नई दिल्ली। भारत ने एक साथ सबसे ज्यादा राष्ट्रीय ध्वज लहराने का रिकॉर्ड बनाया है। 23 अप्रैल 2022 को बिहार के भोजपुर के जगदीशपुर स्थित दुलौर मैदान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में 78 हजार 220 तिरंगे झंडों को एक साथ लहराकर भारत ने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया। 

जगदीशपुर के तत्कालीन राजा वीर कुंवर सिंह को 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के नायकों में से एक माना जाता है। यह कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गृह मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय ने आयोजित किया था।

गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों के सामने बनाये गए इस रिकॉर्ड के लिए कार्यक्रम में उपस्थित लोगों की भौतिक पहचान के लिए बैंड पहनाए गए थे।

केंद्रीय गृह मंत्री केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। अमित शाह ने अपने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल्पना की है कि 2047 में पूरी दुनिया में हर क्षेत्र में भारत शीर्ष पर होना चाहिए। वीर कुंवर सिंह जी जैसे सभी वीर सेनानियों को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि हो सकती है। 

कौन थे बाबू वीर कुंवर सिंह

Advertisement

Advertisement

  •  बाबू वीर कुंवर सिंह 1857 के भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख नेता के रूप में उभरे।
  •  80 वर्ष की उम्र में भी उन्होंने विदेशी हुकूमत का डट कर मुकाबला किया। 
  •  वे जगदीशपुर के परमार राजपूतों के उज्जयिनी वंश के परिवार से संबंधित थे।
  •  यह वर्तमान में भोजपुर जिले, बिहार, भारत का एक हिस्सा है। 
  •  80 साल की उम्र में, उन्होंने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की कमान के तहत सैनिकों के खिलाफ सशस्त्र सैनिकों के एक चयनित बैंड का नेतृत्व किया। 
  •  वह बिहार में अंग्रेजों के खिलाफ  लड़ाई के मुख्य नायक थे। उन्हें वीर कुंवर सिंह के नाम से जाना जाता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री आरके सिंह, अश्विनी चौबे और नित्यानंद राय मौजूद रहे। इनके अलावा उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी की भी उपस्थिति रही। सभी ने हज़ारों की तादाद में जुटे आमजन के साथ मिलकर एक साथ पांच मिनट तक तिरंगा लहराया और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News