बिहार में थानेदार ने फरियाद लेकर आयी महिला से करवाई मालिश

munaadi news image
April 29, 2022



बिहार में थानेदार ने फरियाद लेकर आयी महिला से करवाई मालिश

सहरसा जिले के पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने वीडियो वायरल होने पर थानेदार शशिभूषण सिन्हा को किया निलंबित

munaadi news image

पटना। बिहार के सहरसा जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने का मामला सामने आया है। यहां नौहट्टा थाना क्षेत्र के डरहार ओपी के थानेदार शशिभूषण सिन्हा ने फरियाद लेकर आयी महिला को कमरे पर बुलाकर मालिश करवाई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियों के वायरल होने पर पुलिस अधीक्षक ने थानेदार को निलंबित कर दिया है। 

Advertisement

Advertisement

वायरल हुए वीडियो में सहरसा के डरहार ओपी के थानेदार शशिभूषण सिन्हा नजर आ रहे हैं। जो थाने में ही आवास पर एक महिला से तेल मालिस करवाते दिखाई दे रहे हैं। थानेदार खुद नंगे बदन हैं उनके शरीर पर एक गमछा तक नहीं है और उनके पास ही एक कुर्सी पर एक दूसरी महिला भी बैठी दिख रही है। तेल मालिस कर रही महिला अपने बेटे को जेल से छुड़ाने की फरियाद लेकर आई थी। उसके बेटे को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जिसे छुड़ाने के लिए महिला थाने पहुंची थी।

थानेदार ने बेटे को जेल से निकलवाने का आश्वासन महिला को दिया और उसे तेल मालिश करने की बात कही। थानाध्यक्ष के कहने पर महिला बेटे के लिए तेल मालिश करने लगी। वर्दी के धौंस के आगे महिला बेवस थी। उसे बस यह नजर आ रहा था कि किसी तरह उसका बेटा जेल से बाहर निकल जाए। इसलिए थानेदार जो कहता गया वह चुपचाप सुनती रही।

इस दौरान महिला को तसल्ली देने के लिए थानाध्यक्ष ने एक वकील को फोन लगाकर कहा कि दस हजार रुपया हम दे रहे हैं। इसके बेटे का बेल करवा दीजिए। थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा वकील से यह कहता नजर आ रहा है कि वकील साहब महिला बहुत गरीब है बेचारी.. कितने पैसा भेज दे। नकल लिफाफा में भेज देंगे। दो औरत आधारकार्ड लेकर जाएगी कब भेज दें। सोमवार को पूरा पता और मोबाइल नंबर देकर भेज देते हैं। पप्पू बाबू निवेदन है देख लीजिए इसमें 10 हजार मेरा ही खर्चा हो गया है।

Advertisement

Advertisement

वीडियो वायरल होने के बाद सहरसा के पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह ने थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।
 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News