निजी गाय की देख रेख और ईलाज के लिए महिला कलेक्टर ने लगाई 7 डॉक्टरों की ड्यूटी , सीएमएचओ ने जारी किया आदेश, कॉपी सोशल मीडिया में वायरल ,कलेक्टर ने कहा........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 13, 2022



निजी गाय की देख रेख और ईलाज के लिए महिला कलेक्टर ने लगाई 7 डॉक्टरों की ड्यूटी , सीएमएचओ ने जारी किया आदेश, कॉपी सोशल मीडिया में वायरल ,कलेक्टर ने कहा........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी ।। देश के कई आईएएस मीडिया और सोशल मीडिया में अपनी कार्यशैली के चर्चा में रहते है लेकिन इन दिनों एक महिला आईएएस अपनी एक गाय के लिए सोशल मीडिया और मीडिया की सुर्खियों में है।



दरअसल इनकी एक गाय कुछ दिनों से बीमार है और बीमार गाय की देख रेख और बेहतर इलाज के लिए उन्होंने सरकारी महकमे के 7 डॉक्टरों को तैनात किया है ।डाक्टरों की तैनाती के बाकायदे सीएमएचओ के द्वारा लिखित में आदेश जारी किए गए है । आदेश में सभी सातों डाक्टरों के लिए अलग अलग दिन निर्धारित किये गए है और इत्तिफाकन अगर कोई डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आ पाए उसके लिए एक डॉक्टर को रिजर्व रखा गया है ।



यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश का हैं और जिन आईएएस की गाय के लिए ये आदेश जारी किए गए है वह  यूपी के फतेहपुर जिले की कलेक्टर अपूर्वा सिंह है।इसका खुलासा तब हुआ जब डाक्टरो की लगाई गई ड्यूटी के आदेश की कॉपी को किसी ने  सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया और देखते ही देखते आदेश की कॉपी सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म तक  पहुंच गया । इस आदेश को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे  रहे है और विपक्ष इस आदेश की कॉपी की आड़ में योगी सरकार को घेरने में जुट गया है।


Big Breaking -पत्थलगांव को जिला बनाने को लेकर सीएम का बड़ा बयान ,कहा-फिलहाल तो.....जिले की सड़कों को लेकर भी बोले सीएम भुपेश ,कहा-मैं मानता हूं कि यहाँ ...एनएच ठेकेदार और अस्पताल पर भी.....पत्थलगांव को दिए इतने सौगात ,देखिये वीडियो सुनिए क्या बोले ......



हांलाकि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे आदेश की कॉपी को अब निराधार ओर फेक बताया जा रहा है ।स्वयं कलेक्टर अपूर्वा सिंह का कहना है कि उन्हें इस अफवाह की जानकारी ट्विटर के जरिये मिली ।उन्होंने बताया कि उन्हें इस तरह के किसी भी लेटर की कोई जानकारी नही है ।इसकी बाकायदे जांच होगी और दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News