विधायक की गाड़ी को नहीं दिया साइड, थानेदार सहित कई पुलिस कर्मी हुए लाइन अटैच, वर्दी की धौंस ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 13, 2023



विधायक की गाड़ी को नहीं दिया साइड, थानेदार सहित कई पुलिस कर्मी हुए लाइन अटैच, वर्दी की धौंस ........... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।।विधायक की गाड़ी को पास नहीं देने वाले थानेदार और 3 पुलिसकर्मियों को लाईन अटैच कर दिया गया है । मामला हिमाचल प्रदेश का है।यहां के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर की गाड़ी को पास नहीं देने वाले थानेदार सहित 3 पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया गया है।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के मुताबिक विधायक चंद्रशेखर अपने घर लौट रहे थे।इस क्रम में उनकी गाड़ी के आगे पुलिस गाड़ी भी चल रही थी जिसपर SHO विकास शर्मा सहित 3 पुलिसकर्मी और मौजूद थे ।विधायक के ड्राईवर ने आगे चल रहे पुलिस की गाड़ी से आगे निकलने के लिए कई बार इंडिकेट किया लेकिन पुलिसवाले विधायक की गाड़ी के इंडिकेटर को अनदेखी करते हुए आगे बढ़ते गए उन्होंने विधायक की गाड़ी को पास ही नहीं दिया नतीजतन विधायक की गाड़ी आगे बढ़ ही नहीं पाई ।


Advertisement

Advertisement

पुलिसवालों के इस व्यवहार से खिन्न होकर विधायक ने पुलिस के आला अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और नाराजगी जाहिर किया ।विधायक की नाराजगी सामने आने के बाद शनिवार को  एसएचओ विकास शर्मा सहित 3 पुलिसकर्मियों को लाईन हाजिर कर दिया गया । हांलाकि कार्रवाई के आदेश में इन्हे लाईन हाजिर करने के अन्य 2 कारण और बताए गए हैं ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News