
जशपुर मुनादी।।
बीते दिनों टीवी न्यूज के पत्रकार संजीत यादव के साथ कुनकुरी के स्कूल प्रांगण में हुई मार पीट के बाद बिजली विभाग की उजागर हुई गड़बड़ियों की जहां जांच शुरू हो है।
इस मामले में विभाग से जारी पत्र के मुताबिक पत्थलगांव में पदस्थ सहायक यंत्री लुकमान खान के विरुद्ध जिले के पत्रकारों द्वारा और समाचार पत्रों में प्रकाशित की गई खबरों के बाद जांच की कार्रवाई की जा रही है ।
इस पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अधीक्षण अभियंता वृत्त अंबिकापुर और अशोक कुमार जायसवाल कार्यपालन अभियंता (परियोजना )संभाग जशपुर को दी गई है।
आपको बता दें कि बीते दिनों जिले भर के पत्रकारों के द्वारा जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शिकायत किया था कि सहायक यंत्री लुकमान खान द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए उनकी पत्नी द्वारा लगाए जा रहे राईस मिल का ट्रांसफार्मर बगैर निविदा के ही लगा दिया गया।निविदा 23 नवंबर को खुलना था जबकि इससे पहले ही उनकी पत्नि द्वारा संचालित किसान फूड प्रोडक्ट हेतु बगैर निविदा के विद्युत लाईन का विस्तार एवं ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य कर लिया गया ।
यह मामला तब उजागर हुआ था जब इस गड़बड़ी को उजागर करने के क्रम में उपरोक्त अधिकारी की पत्नि ने पत्रकार के साथ मार पीट करना शुरू कर दिया और उल्टा पत्रकार के खिलाफ थाने में ब्लैकमेलिंग करने सहित और मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। इनकी रिपोर्ट पर पत्रकार संजीत यादव के खिलाफ थाने में एफ आई आर दर्ज कर लिया गया था।पत्रकार के साथ हुई मारपीट और थाने में हुई रिपोर्ट के खिलाफ जिले भर के पत्रकार एकजुट हो गए थे और इस मारपीट की घटना का जड़ राइस मिल में की जा रही गड़बड़ियों को बताते हुए ट्रांसफार्मर लगाने की जांच की मांग की गई थी।
हांलाकि इस मामले पत्रकार के आवेदन पर पत्रकार के साथ मार पीट करने वाली महिला के विरुद्ध भी अपराध दर्ज कर लिया गया है