जशपुर मुनादी ।।शराब पीकर स्कूल आने वाले 2 सहायक शिक्षको को शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।दोनो सहायक शिक्षक एलबी है और दोनो फरसा बहार विकासखंड के छिरोटोला प्राथमिक शाला में पदस्थ है।

अखिलेश रंजन बड़ा और आलोक टोप्पो नाम के दोनो सहायक शिक्षको के विरुद्ध शराब का सेवन का स्कूल आने का आरोप है। ग्रामीणों की शिकायत पर हुई जॉच के बाद उक्त कार्रवाई की गई है।
निलंबन आदेश में दोनो सहायक शिक्षको के द्वारा दायित्वों में भारी लापरवाही बरतने ,नियमित रूप से शराब पीकर स्कूल आने की बात लिखी गई है।