मुनादी डेस्क ।। सोशल मीडिया पर इन दिनों 2 मजनूओं की हरकत सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। इन मजनुओ ने हरकत ही ऐसी की है जिसे देखकर और सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। दरअसल एक स्कूल में दो अज्ञात मजनूओ ने स्कूल के दीवार फर्श और सड़क तक के चप्पे चप्पे में sorry लिख दिया है।लाल रंग की स्याही से स्कूल परिसर और स्कूल के कोने कोने में लिखे गए सॉरी की तस्वीर उतारने वालों से तस्वीरों को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया और ये तस्वीरें सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार बैंगलुरु के सनदकट्टा शहर में शान्तिधाम नाम के एक स्कूल में दो अज्ञात युवकों ने ऐसी हरकत की है।इन दोनों युवकों की हरकत स्कूल के सीसीटीवी में कैद हो गया है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ऐसा करने वाले युवक हैं कौन और ऐसा किस मकसद से किया है?
सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि ऐसी हरकत मुहब्बत के फेरे में पड़े किसी जुनूनी आशिक की हो सकती है ।हो सकता है अज्ञात व्यक्ति अपनी नाराज महबूबा को मनाने के लिए और उसके सामने अपनी गलती कबूल करने ऐसा किया हो खैर ऐसा करने का कारण जो भी लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीरों को देखकर लोग हैरान जरूर है ।
बस्ती में गिर आकाशीय बिजली, 15 लोग घायल, दो की मौत की भी खबर
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सीसीटीवी में दो युवक बाईक से उतरकर ब्रश के जरिये पेंट से दीवारों में लिखते देखे जा रहे है लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये हैं कौन ?