वकील पर वसूली का आरोप, मुश्किलें और बढ़ी, जांच में कई संपत्ति का खुलासा, 50 लाख के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 23, 2022



वकील पर वसूली का आरोप, मुश्किलें और बढ़ी, जांच में कई संपत्ति का खुलासा, 50 लाख के साथ पुलिस ने किया था गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

रांची मुनादी।। वकालत के नाम पर वसूली का आरोप झेल रहे राजीव कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती है। कोलकाता पुलिस ने जनहित याचिका से नाम हटाने को लेकर व्यवसायी अमित अग्रवाल की शिकायत पर उन्हें 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। 


राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी में जिक्र है कि उन्होंने नाम हटाने के लिए 10 करोड़ रुपये की मांग की थी। समझौता एक करोड़ रुपये में हुआ और पहली किश्त के तौर पर 50 लाख रुपये जब उन्होंने लिए तो कोलकाता पुलिस की टीम ने उन्हें दबोच लिया। इसके बाद जांच के क्रम में कोलकाता पुलिस की टीम ने उनके विभिन्न ठिकानों पर जब छापेमारी की तो उनकी अकूत अचल संपत्ति का पता चला।


इन संपत्तियों के दस्तावेज भी हाथ लगे हैं जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में महत्वपूर्ण सूत्र बनेंगे। कम सालों में जमा की गई इस संपत्ति में रांची और उसके आसपास उनके और उनकी पत्नी के नाम से ढ़ेरों अचल संपत्ति है। ईडी उन्हें पूछताछ के लिए कोलकाता से रांची लाई है। ज्यादातर संपत्ति राजीव कुमार की पत्नी शर्मिला सिंह के नाम पर है। इसमें बुढ़मू प्रखंड के अडरा मौजा में सबसे ज्यादा जमीनें हैं। इसके अलावा रांची के अन्य स्थानों के अलावा नई दिल्ली में बड़ी प्रापर्टी है।



अब तक कि जनाकारी के अनुसार अचल संपत्ति-

सिर्फ बुढ़मू के अडरा मौजा में दस स्थानों पर जमीन
-42 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा, थाना बुढ़मू, रांची।

-75 डिमसिल जमीन, मौजा अडरा, थाना बुढ़मू, रांची।
-27 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा, थाना बुढ़मू, रांची।

-16 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा, थाना बुढ़मू, रांची।
-38 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा, थाना बुढ़मू, रांची।

-30 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा, थाना बुढ़मू, रांची।
-दो एकड़, मौजा अडरा, थाना बुढ़मू, रांची।

-98 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा, रांची।
-50 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा, रांची।

-एक एकड़ 50 डिसमिल जमीन, मौजा अडरा बुढ़मू, रांची।

-पांच कट्ठा जमीन, मौजा भीठा, थाना बरियातू, रांची।
-सवा तीन कट्ठा जमीन, ग्राम कडरू, थाना अरगोड़ा ।

-5.37 डिसमिल जमीन, मौजा कडरू, थाना अरगोड़ा।
-कैलाश कालोनी, दिल्ली में पूरा बेसमेंट।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News