MUNADI BIG BREAKING: बड़ा अपडेट...तोड़फोड़-आगजनी के बाद पुलिस ने दर्ज किए 7 एफआईआर, कई आरोपी गिरफ्तार, 24 अफसरों की बनी जांच टीम

munaadi news image
June 11, 2024



MUNADI BIG BREAKING: बड़ा अपडेट...तोड़फोड़-आगजनी के बाद पुलिस ने दर्ज किए 7 एफआईआर, कई आरोपी गिरफ्तार, 24 अफसरों की बनी जांच टीम

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। सतनामी समाज के गिरौदपुरी के मानाकोनी स्थित धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ से नाराज सतनामी समाज ने सोमवार को पथराव, तोड़फोड और आगजनी की। इससे पूरा प्रदेश हिल गया है। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में 7 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 12 दलों का गठन किया है। अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच,  बलौदाबाजार एसएसपी ने 24 अफसरों तथा कर्मचारियों की जांच टीम गठित कर दी है। यह टीम जांच के बाद एसएसपी सदानंद कुमार को रिपोर्ट सौंपेगी।


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हिंसा में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धार्मिक स्तंभ ‘जैतखाम’ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में सोमवार को सतनामी समाज ने आंदोलन किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने सरकारी कार्यालयों, दो दर्जन कारों और 100 से अधिक दोपहिया वाहनों में आग लगा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि हिंसा के दौरान पथराव में करीब 50 पुलिसकर्मी घायल हुए। बलौदाबाजार-भाटापारा के पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार ने बताया कि हमने सोमवार की घटना के सिलसिले में सात मामले दर्ज किए हैं। पुलिस की 12 टीम गठित की गई हैं, जिन्हें आगजनी में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।’


सदानंद कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, विरोध प्रदर्शन की वीडियोग्राफी और मीडियाकर्मियों सहित विभिन्न स्रोतों से प्राप्त वीडियो फुटेज के आधार पर मुख्य आरोपी और अन्य की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि हम आरोपियों को पकड़ने के लिए पड़ोसी और अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों के संपर्क में हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद इस संबंध में विवरण दिया जाएगा।’आगजनी में चार पहिया और दोपहिया वाहनों सहित 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए तथा कुल नुकसान का आकलन करने के लिए एक दल का गठन किया गया है।


इस मामले के बार में जिलाधिकारी के एल चौहान ने बताया कि उनकी जानकारी के अनुसार अब तक लगभग दो सौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपियों का पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि आगजनी में सरकारी संपत्ति और निजी वाहनों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए एक टीम गठित की गई है।


*ये है पूरा मामला* 

बता दें कि बीते 15 और 16 मई की रात को जिले के गिरौदपुरी धाम में पवित्र अमर गुफा के करीब सतनामी समुदाय द्वारा पूजे जाने वाले पवित्र प्रतीक ‘जैतखाम’ या ‘विजय स्तंभ’ को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया था। पुलिस ने बाद में इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। घटना के विरोध में सतनामी समाज ने सोमवार को यहां दशहरा मैदान में प्रदर्शन करने और जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने का आह्वान किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान आगजनी और पथराव होने के बाद बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगा दी है, जिसके तहत 16 जून तक बलौदाबाजार शहर में चार या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News