Munaadi Big Breaking - प्रधानमंत्री की माता का निधन, 100 वर्ष की थी हीराबेन, सांस में तकलीफ के बाद हुई थीं अस्पताल में भर्ती, प्रधानमंत्री ने ............ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 30, 2022



Munaadi Big Breaking - प्रधानमंत्री की माता का निधन, 100 वर्ष की थी हीराबेन, सांस में तकलीफ के बाद हुई थीं अस्पताल में भर्ती, प्रधानमंत्री ने ............ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। प्रधानमंत्री की माता हीराबेन की आज अहमदाबाद के एक अस्पताल में निधन हो गया है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में कुछ दिन पूर्व भर्ती कराया गया था। कल ही डॉक्टर ने उनकी हालत को स्थिर बताया था लेकिन आज यह खबर आई है कि उनका निधन हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है और लिखा है कि "शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।" अभी गुजरात चुनाव के समय ही उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की थी जिसकी खबर मीडिया में भी आई थी।

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Advertisement



हीराबेन के बारे में कहा जा रहा है कि वे 100 वर्ष की थी और वे अहमदाबाद में अपने छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ रहती थी। प्रधानमंत्री जब भी अहमदाबाद में होते थे अपनी मां से मिलने जाते थे। हीराबेन की तबियत कुछ दिन पहले ही खराब हुई थी। उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हीराबेन ने अभी जून में ही अपना 100 वां जन्म दिन मनाया था।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News