जशपुर मूनादी ।। बड़ी खबर जिले के फरसाबहार से आ रही है । फरसाबहार थाने में कई घण्टों से भारी हंगामा हो रहा है । 100 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता घण्टों से फरसाबहार थाने में मौजूद हैं ।


जानकारी के मुताबिक एक युवक द्वारा जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत से खुद को फरसाबहार थाने का टीआई बताकर बदतमीजी करने लगा इसी बात पर वेदप्रकाश भगत के समर्थक भड़क गए और दर्जनों की संख्या में फरसाबहार थाना पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे ।
भाजपा कार्यकर्ता प्रियांश भगत ने मूनादी डॉट कॉम को फोन पर बताया कि रविवार को आर्केस्टा के दौरान खुतसेरा के किसी राजीव यादव के द्वारा पंडरी पानी के युवक के साथ मार पीट कर दी । युवक के साथ मारपीट करने वाला व्यक्ति कुछ दिनों इलाके भर में खुद को फरसाबहार थाना का टीआई बताते फिर रहा है और जब जिला पंचायत सदस्य वेदप्रकाश भगत ने उस युवक से फोन पर बात की तो उसने वेदप्रकाश भगत को भी खुद को थानेदार बताया और उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगा ।
थाने में मौजूद लोगों का आरोप है कि फरसाबहार थानेदार के सह पर और उनके संरक्षण में युवक इलाके में गुंडागर्दी करते फिर रहा है । लोगो की मांग है कि थानेदार उस युवक को सबके सामने लाये ।


बहरहाल खबर लिखे जाने तक 100 से भी ज्यादा भाजपा कार्यकर्ता और खुद वेदप्रकाश भगत थाने में मौजूद हैं । अभी तक शांति का कोई रास्ता निकलता नहीं दिख रहा ।