Munaadi Big Breaking- 12 घंटे के अंदर शहर के दो युवा व्यवसायियों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोग बोले अवैध सट्टा ने ली जान, पुलिस ने कहा......पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 27, 2022



Munaadi Big Breaking- 12 घंटे के अंदर शहर के दो युवा व्यवसायियों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोग बोले अवैध सट्टा ने ली जान, पुलिस ने कहा......पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी। बीते 12 घंटों में शहर के भीतर दो लोगों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों मामले सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों की मौत के पीछे की वजह सट्टा को बताया जा रहा है। वहीं पुलिस ने दोनों ही मामलों में अलग अलग वजह बताई है। पुलिस के अनुसार एक में सट्टा वजह हो सकती है लेकिन दूसरे में कारण पारिवारिक विवाद है। 

Advertisement



बुधवार  को शहर में दो दुखद घटनाएं हुई। दो परिवारों ने अपना चहेता खो दिया। बुधवार शाम को मलधक्का रोड पर बालाजी डोर फर्म के संचालक के बेटे मयंक मित्तल ने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में क्रिकेट सट्टा को आत्महत्या का कारण बताया जा रहा था। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में लगी हुई थी। इसी बीच गुरुवार सुबह बाघ तालाब चांदमारी के पास एक और व्यवसाई बादशाह मुन्नवर खान की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। इस मामले को भी अवैध सट्टा से जुड़ा होना बताया गया। लेकिन पुलिस ने मुनादी से हुई बातचीत में बताया की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। हालांकि दबी जुबान सभी दोनों मामलों को सट्टे से जोड़कर देख रहे हैं। मामले में पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। 


अग्रवाल समाज आंदोलन की तैयारी में


इस विषय को लेकर अग्रवाल समाज में काफी आक्रोश में है। लोग भड़के हुए है। अग्रवाल समाज शुक्रवार को इस मामले में आंदोलन का सकता है। बैठक बवाल जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News