Munaadi Breaking - एक छोटी सी जान और 6 हत्यारे, नाबालिग को मारने ऐसा बिछाया जाल फिर पुलिस ने एक एक...........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
April 03, 2025



Munaadi Breaking - एक छोटी सी जान और 6 हत्यारे, नाबालिग को मारने ऐसा बिछाया जाल फिर पुलिस ने एक एक...........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

बलौदाबाजार मुनादी।। महानदी के किनारे रेत में नाबालिग छात्र के शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं पुलिस ने हैरान करते हुए यह खुलासा किया है कि​ छात्र की हत्या नाबालिग की सौतेली मां और चाची ने 50 हजार की सुपारी देकर कराई थी। 

Advertisement

Advertisement


दरअसल, बलौदाबाजार जिले के लवन थाना इलाके के डोंगरीडीह में कुछ दिन पहले 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र की लाश महानदी के किनारे रेत में दबी मिली थी। मृतक लापता था और परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। जब कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दो दिन बाद, पुलिस को नदी किनारे रेत में दबा उसका शव मिला। प्राथमिक जांच में पता चला कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। शव में चोट के निशान भी पाए गए थे।


नाबालिग छात्र की हत्या के इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। इस दौरान हैरान करने वाली जानकारी निकलकर सामने आई। क्यों कि हत्या में किसी और का नहीं बल्कि नाबालिग की सौतेली माँ का हाथ था। 


पुलिस को पता चला कि उसने हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। इस वारदात में मृतक की सगी चाची भी शामिल थी। बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिग को लेकर उसकी सगी और सौतेली माँ के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा और विवाद होता था। सम्भवतः इन्ही वजहों से सौतेली माँ ने यह खूनी साजिश रची थी।


Advertisement

Advertisement

वहीं जैसे ही मामले का खुलासा हुआ, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। जिला एसपी विजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News