Munaadi Breakingअचानक बेहोश होने लगे लोग, घुटने लगा दम, तीन किलोमीटर का एरिया खाली कराया गया, एक की मौत , पढ़िए पूरा हादसा कैसे हुआ

munaadi news image
June 25, 2023



Munaadi Breakingअचानक बेहोश होने लगे लोग, घुटने लगा दम, तीन किलोमीटर का एरिया खाली कराया गया, एक की मौत , पढ़िए पूरा हादसा कैसे हुआ

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। एक कारखाने में अचानक लोगों का दम घुटने लगा और कई लोग बेहोश होने लगे। आनन फानन में एंबुलेंस बुलाई गई लेकिन वहां तक पहुंचना मुश्किल था। इस आपाधापी में एक व्यक्ति की मौत भी हो गई। दरअसल एक दूध की फैक्ट्री में अमोनिया गैस का चैंबर फट गया और हालत बिगड़ने लगे। फैक्ट्री के तीन किलोमीटर रेडियस  को खाली कराया गया ताकि कोई इस गैस के दुष्प्रभाव में न आए।

शनिवार को बिहार के हाजीपुर शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित राज फ्रेश दूध की फैक्ट्री में अमोनिया गैस का चैंबर फट गया। इसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई। वहीं 40 कर्मचारियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। इनमें से कई बेहोश हो गए। इसके बाद प्रशासन ने फौरन 15 एंबुलेंस को फैक्ट्री में भेजा। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनका इलाज जारी है।


शनिवार देर रात फैक्ट्री के दूध पाश्चुराइजेशन यूनिट में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक अमोनिया गैस का चैंबर फट गया। गैस रिसाव के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस एवं जिले के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कई दमकल की गाडियां भी मौके पर पहुंची। प्रशासन द्वारा 3 किमी के एरिया को खाली करवा दिया गया। फैक्ट्री के आसपास गैस की दुर्गंध फैल गई। इस कारण राज दूध प्लांट के बगल में स्थित फ्रीडम पाइम फैक्ट्री के पांच मजूदर भी इसकी चपेट में आ गए। पांचों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।






इधर, राहत और बचाव कार्य में जुटे कर्मियों का भी दमघोंटू माहौल में काम करना मुश्किल हो रहा था। पुलिस टीम और दमकमकर्मियों ने किसी तरह फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया। टीम ने देर रात तक पानी की बौछार से गैस की रिसाव की तीव्रता पर काफी हद तक काबू पा लिया। आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


मजदूरों का कहना है कि काम करने के दौरान फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव होने लगा। अमोनिया गैस रिसाव से लगभग दर्जन भर मजदूर बेहोश हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी मजदूरी इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी, एडीएएम, एसडीओ, एसडीपीओ,थाना अध्यक्ष समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News