जशपुर मुनादी ।। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश के मुख्यमन्त्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जीत की पूरी गारंटी दिया है । मुख्यमन्त्री के निजनिवास बगिया में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वक़्त चुनाव के लिए तैयार रहती है। आने वाले लोकसभा की तैयारी काफी अच्छे से चल रही है और इस बार प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट प्रधानमंत्री मोदी की झोली में जाएगा ।
आपको बता दें कि वर्तमान में प्रदेश में बीजेपी के 9 सांसद है जबकि कांग्रेस के सिर्फ 2 सांसद है । बीते लोकसभा चुनाव में 68 विधायको रहते भी कांग्रेस महज 2 सीत ही लोकसभा में जीत पाई थी ।इस बार प्रदेश में बीजेपी की 54 विधायको वाली सरकार है ।अब देखना यह होगा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टाइटेनिक सरकार को डूबो देने वाली प्रदेश की जनता के मिजाज का टेम्परामेंट लोकसभा तक बरकार रहेगा ।
बहरहाल अभी 2 दिन पहले टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी लोकसभा को लेकर अपना एक सर्वे रिपोर्ट प्रकाशित किया था ।इस रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के सभी 11 सीट भाजपा की झोली में जाना बताया जा रहा है ।