डेस्क मुनादी।। पर्यटन के लिए आए लोगों से भरी एक नाव पलटने से 22 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा रविवार के शाम का बताया जा रहा है। फिलहाल रेस्क्यू जारी है और अभी तक 15 लोगों की पहचान की जा चुकी है। हादसे पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री ने घटना पर शोक व्यक्त किया है।
घटना केरल के मल्लपुरम जिले स्थित तन्नुर तवलीतरम का है। समाचार एजेंसी के अनुसार उस बोट में करीब 30 लोग सवार थे। वे केरला बोट में सवार होकर घूमने आए थे। मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे को होने की सूचना मिल रही है। हादसे के बाद 5 लोग तैर कर बाहर आ गए लेकिन 10 लोगों के घायल होने की भी खबर आ रही है। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभी तक हादसे का कारण अज्ञात है लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार बोट में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने और उनके पास लाइव जैकेट न होना हादसे का कारण बताया जा रहा है। बहरहाल वहां रेस्क्यू जारी है और बोट को फिलहाल किनारे लाया जा चुका है लेकिन शवों की खोज जारी है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि और कई शव वहां फंसे हो सकते हैं। दुर्घटना हुई बोट एक टूरिस्ट बोट थी।