Munadi Big Breaking: बढ़ रहा कोरोना का दायरा, इस साल पहली बार एक दिन में 31 नए केस, सबसे ज्यादा रायगढ़ ..........…..पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
December 31, 2023



Munadi Big Breaking: बढ़ रहा कोरोना का दायरा, इस साल पहली बार एक दिन में 31 नए केस, सबसे ज्यादा रायगढ़ ..........…..पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायपुर मुनादी।। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में इस साल पहली बार 31 नए मरीज मिले हैं। इसमें सबसे ज्यादा रायगढ़ जिले में 12 नए केस सामने आए हैं, जबकि रायपुर में 10 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा बलौदाबाजार से 2, बालोद, धमतरी, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर एवं बस्तर से 1-1 मरीज मिले हैं। धमतरी का युवक विशाखापट्टनम से हाल ही में लौटा है।

Advertisement

Advertisement


Advertisement

Advertisement

छत्तीसगढ़ समेत देशभर में कोरोना के नए वैरिएंट की चर्चा के बीच एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना ने दस्तक दे दी है। लगातार मामले बढ़ने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 66 हो गई है। इसमें सबसे अधिक रायगढ़ के 22 मरीज हैं। बता दें कि लंबे समय बाद दुर्ग में शुक्रवार को कोरोना से एक मौत भी हुई है। हालांकि मरीज को कई अलग-अलग बीमारी थी। अभी एक्टिव सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News