नायब तहसीलदार की बदजुबानी , राम मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान , मीडिया के सामने बड़े बेअदबी से बोलते रहे , कैमरे में कैद हुआ बयान तो बैठ गई जांच ,कलेक्टर ने कहा कार्रवाई होगी

munaadi news image
January 19, 2023



नायब तहसीलदार की बदजुबानी , राम मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान , मीडिया के सामने बड़े बेअदबी से बोलते रहे , कैमरे में कैद हुआ बयान तो बैठ गई जांच ,कलेक्टर ने कहा कार्रवाई होगी

munaadi news image


Advertisement

Advertisement


डेस्क मुनादी ।। एक  नायब तहसीलदार के बदजुबानी का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।  एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अयोध्या में बन रहे राम मंदिर को लेकर उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया है जिस पर जांच बैठ गई है और बहुत जल्द नायब तहसीलदार बड़ी कार्रवाई के लपेटे में आ सकते है।


इन साहब का नाम है हिम्मत बहादुर सिंह । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील में बतौर नायब तहसीलदार पदस्थ हिम्मत बहादुर ने 17 जनवरी को  एक सार्वजनिक जगह पर यह बोल दिया कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर केवल एक दुकानदारी का जरिया है।उन्होंने यहां तक कह दिया कि पूजा पाठ में आस्था रखने वाले लोग बेवकूफ होते है। नायब तहसीलदार के इस बोल वचन को जब वहां मौजूद मीडिया के लोगो ने सुना तो उनके पास आ गए और विवादित बयान को अपने कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी साहब खुद को बोलने से नहीं रोक पाए और मीडिया के लोगो के सामने यहां तक कह दिया कि मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि राम मंदिर सिवाय दुकानदारी के कुछ नहीं है ।इसको जहां भेजना है भेज दीजिए मैं किसी से डरता नहीं।


नायब तहसीलदार एक फ्लो में बड़े बेअदबी से अनाप शनाप टिप्पणी किए जा रहे थे आखिर में उनके कर्मचारी उन्हे वहां से ले गए लेकिन तब तक साहब का बयान मीडियाकर्मियों के कैमरे में कैद होकर सोशल मीडिया साईट तक पहुंच चुका था ।


Advertisement

Advertisement

"आज तक"की रिपोर्ट के मुताबिक नायब तहसीलदार के इस बदजुबानी को लेकर जांच बैठ गई है और बहुत जल्द इनके विरुद्ध कोड ऑफ कंडक्ट से बाहर जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है ।जिले के डी एम आर्यका आखिरी ने कहा है कि इस मामले में जांच के बाद करवाई की जाएगी।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News