नटवर स्कूल गैस कांड - घायल का रक्तस्राव ज्यादा, प्लस नहीं मिल रहा, बीपी भी स्थिर नहीं, डॉक्टर खून चढ़ाकर मरीज की जान बचाने में लगे, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
September 17, 2022



नटवर स्कूल गैस कांड - घायल का रक्तस्राव ज्यादा, प्लस नहीं मिल रहा, बीपी भी स्थिर नहीं, डॉक्टर खून चढ़ाकर मरीज की जान बचाने में लगे, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। शहर के नटवर स्कूल में हुए हादसे में अभी भी घायल सुशील पटेल की स्थिति गंभीर है। दोनों पैर से अत्यधिक मात्रा में रक्तस्राव हो चुका है। अभी घायल का प्लस भी नहीं मिल रहा है। डॉक्टर खून की बॉटल चढ़ाकर उसे बचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। घायल सुरेश चौहान को ज्यादा चोट नहीं लगी है। उसकी स्थिति अभी सामान्य है। 



दूसरी तरफ घायल सुशील पटेल का हादसे में  पैर कटकर अलग हो गया। उसकी जान बचाना अभी डॉक्टरों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।  युवक के दोनों पैर में गैस सिलेंडर के टुकड़े घुसे हुए हैं। सिर में भी गंभीर चोट लगने की बात कही जा रही है। डॉक्टरों की टीम घायल को वेंटीलेटर में रखकर जिंदा रखने की कोशिश की जा रही है। लगातार खून की बोतलें भी चढ़ाई जा रही है। 


https://munaadi.com/news-details/Munaadi-Big-Breaking-Accident-while-filling-air-in-balloon,-a-young-mans-leg-was-amputated,-ones-condition-



ये डॉक्टरों की टीम कर रही इलाज 

DR शोभित माने, DR प्रवीण जांगड़े, DR विनोद एक्का, DR वरुण गोयल, DR अजय पटेल सहित दर्जनों स्टाफ इलाज करने में लगा हुआ है।


https://munaadi.com/news-details/Collectors-action-in-the-case-of-balloon-burst-in-the-school-premises,-three-member-committee-formed



समाजसेवी सुनील लेंध्रा ने की 5 लाख देने की घोषणा 

इधर घटना के बाद समाजसेवी सुनील लेंध्रा ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए घायल सुशील पटेल को तत्काल राहत के रूप में 5 लाख रुपए सहायता करने की घोषणा की है। विदित हो कि सुशील पटेल का एक पैर ही इस हादसे में अलग हो गया है


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News