न लव न लिव इन, इस बार पति ने अपनी पत्नी को मारकर टुकड़े किए, 15 दिन पहले मिला था शव, आरोपी पति और उसका दोस्त गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
November 24, 2022



न लव न लिव इन, इस बार पति ने अपनी पत्नी को मारकर टुकड़े किए, 15 दिन पहले मिला था शव, आरोपी पति और उसका दोस्त गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

डेस्क मुनादी।। श्रद्धा हत्या कांड की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं है कि ऐसा ही एक और मामला सामने आया है जहां एक पति ने अपनी पत्नी का पहले गला घोंटा फिर उसके टुकड़े -टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के पति और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था की मृतिका अपने पति से छल कर रही थी।


मामला उत्तर प्रदेश के सीतापुर का है। जहां आरोपी पंकज मौर्य उम्र 46 ने अपनी पत्नी ज्योति को पहले गला घोंटकर मार डाला फिर उसके टुकड़े -टुकड़े कर जंगल में फेंक दिया। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। महिला की लाश 8 नवंबर को कई हिस्सों में मिली थी। इस मामले में आरोपी का कहना है कि उसे ज्योति पर चारित्रिक संदेह था इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया है।पंकज की शादी 10 साल पहले बाराबंकी निवासी ज्योति के साथ हुई थी।

इस बार मामला न दूसरे धर्म के पति का है न ही कोई लव जेहाद एंगल संभवतः इसलिए यह मामला नेशनल मीडिया से गायब है। आरोपी पंकज और मृतक ज्योति की अरेंज मैरिज हुई थी। आरोपी ने बताया कि हाल ही में उसे ज्योति पर बेवफाई का शक हुआ और उसने उसे खत्म करने की साजिश रची।


8 नवंबर को सीतापुर जिले के रामपुर कलां थाना क्षेत्र के गुलहेरिया गांव के एक खेत से महिला के शरीर के अंग बरामद किए गए थे, जिनकी पहचान बाद में ज्योति के रूप में हुई थी। पुलिस ने खेत से महिला का धड़, दाहिना हाथ और पैर बरामद किया. फोरेंसिक विशेषज्ञों ने कहा कि शरीर के अंग महिला के थे। कुछ दिन बाद जब एक महिला का विकृत चेहरा बरामद हुआ तो पुलिस ने स्केच बनाने के लिए विशेषज्ञों को बुलाया और पहचान के लिए उसकी प्रतियां बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, रायबरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर में बांटी गईं।


कुछ दिनों के बाद मृतका की मां होने का दावा करने वाली मालती सिंह ने हमसे संपर्क किया. जब हमने शव से बरामद कपड़े दिखाए, तो उसने उनकी पहचान की, हमने 20 नवंबर को मृतका के पति पंकज का पता लगाया, जो 15 नवंबर से लापता था।पंकज से जब उसकी पत्नी के लापता होने के बारे में पूछा गया तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. पूछताछ में उसने उसकी हत्या की बात कबूल किया। मंगलवार को पुलिस टीम ने उसके घर पर छापा मारा और खून से सने कपड़े और एक धारदार चाकू बरामद किया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News