अब भोजपुरी समाज ने किया बैठक, रखी बड़ी मांग, कमिश्नर नगर निगम से करेंगे मुलाकात, रायगढ़ से बनारस और गोरखपुर ......…... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
October 08, 2023



अब भोजपुरी समाज ने किया बैठक, रखी बड़ी मांग, कमिश्नर नगर निगम से करेंगे मुलाकात, रायगढ़ से बनारस और गोरखपुर ......…... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

रायगढ़ मुनादी।। रविवार को भोजपुरी समाज की बैठक की गई। इस बैठक में 30 से ज्यादा लोग उपस्थित हुए जिसमें कई प्रस्तावों पर चर्चा की गई। इसमें खर्राघाट के पास छठघाट बनाने, रायगढ़ से बनारस और गोरखपुर के लिए ट्रेन चलाने सहित समाज की ओर से एंबुलेंस और शव वाहन दिए जाने का प्रस्ताव रखा गया।

संरक्षक प्रशांत पाण्डेय ने कहा कि चक्रधरनगर क्षेत्र में काफी संख्या में भोजपुरी समाज के लोग रहते हैं और उन्हें छठ घाट खर्राघाट नजदीक पड़ता है। ऐसे में वहां छठघाट बनाया जाना चाहिए ताकि भोजपुरी समाज के लोगों को सहूलियत मिले। इसके अलावा यह भी तय हुआ कि समझा के लोग इस संबंध के नगर निगम कमिश्नर से बात करेंगे और उनसे वहां छठघाट बनाने की मांग करेंगे।

बैठक में यह बात भी सामने आई कि 2021 में स्थानीय विधायक प्रकाश नायक ने इसके लिए 25 लाख रुपया अपने फंड से दिए जाने की घोषणा की थी लेकिन आजतक मामला कहां तक पहुंचा पता नहीं। समाज में इस बात पर भी चर्चा की गई कि यदि इसके लिए फंड विधायक द्वारा दे दिया गया है तो उसे जल्द लागू करवाने की व्यवस्था की जाए।

इसके अलावा भोजपुरी समाज ने रायगढ़ से बनारस और गोरखपुर के लिए डायरेक्ट ट्रेन की भी मांग करेगी। इसके लिए सांसद से मिलने की भी बात की गई है। इसके अलावा समाज जनसेवा के लिए एक एंबुलेंस और शव वाहन खरीदी के लिए भी चर्चा की। इसके अलावा नवरात्रि में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने के लिए भी चर्चा की गई। इस बैठक में समाज के संरक्षक प्रशांत पाण्डेय, अनिल पाण्डेय अध्यक्ष उमेश उपाध्याय सहित कई सक्रिय सद्स्य मौजूद थे। 

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News