अब इंद्र देवता के खिलाफ हुई थाने में शिकायत, कहा बारिश नहीं कराकर किसानों का करवा रहे नुकसान, पुलिस ने ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 18, 2022



अब इंद्र देवता के खिलाफ हुई थाने में शिकायत, कहा बारिश नहीं कराकर किसानों का करवा रहे नुकसान, पुलिस ने ............पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। देश के कई राज्यों में जहां लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है, कई राज्य जलमग्न हैं तो उत्तरप्रदेश के कई इलाके में बारिश नहीं होने के  कारण सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं। वहां के किसानों की स्थिति मुश्किल में फंस गई है। ऐसे में एक व्यक्ति ने थाने में इंद्र देवता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।



मामला उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले के कौड़िया थाना अंतर्गत कटरा बाजार का है। जहां सुमित कुमार यादव नमक एक युवक ने इंद्र भगवान के खिलाफ किसानों को परेशान करने, बारिश नहीं कराकर सुखा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में शिकायत ले लिया है लेकिन कार्रवाई क्या और कैसे होगी पता नहीं।



प्रार्थी ने अयोध्या राम जन्मभूमि मामले का उदाहरण देते हुए कहा है कि यदि उस मामले में भगवान राम को एक पक्ष अदालत में बनाया गया था तो यह शिकायत भी दर्ज की जानी चाहिए। इंद्र भगवान को बारिश का देवता माना जाता है। बरसात नही होने पर देश के कई हिस्सों में उन्हें मानने के लिए कई तरह के उपक्रम किए जाते हैं जो कई बार अखबारों की सुर्खियां भी बनते हैं। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News