जशपुर मुनादी।। जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में 6 मतदान केंद्रों के आसपास हाथियो का खतरा मंडरा रहा है ।जानकारी के मुताबिक फरसाबहार के पेरवाआरा, अंकिरा, बाबुसाजबहार, सिंगीबहार, गारीघाट और सेमरताल के मतदान के केंद्रों पर हाथियों के आने की खबर आ रही है।चुनाव कराने पहुंचे मतदान दलों को हाथियों से सुरक्षित रखने के लिए वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है ।
बताया जा रहा है कि इन मतदान दलों के आस पास 5-5हाथियों का दल विचरण कर रहा है। मतदान केंद्रों और मतदान कर्मियों को उनसे सुरक्षा देने के लिए वन वी8भाग की टीम मौजूद है। ठंड के समय अक्सर इस क्षेत्र में हाथियों का जमावड़ा हो ही जाता है। धान की फसल कटने के समय हाथियों को रोकने के लिए भी वन विभाग की टीम तैनात करना होता है। हालांकि दिन में हाथी रिहायशी इलाके में कम ही आते हैं लेकिन मतदान के दिन होने के कारण सतर्कता जरूरी है जिसे देखते हुए मतदान केंद्रों में वन विभाग की टीम भी तैनात की गई है।