5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, जनवरी देय दो प्रतिशत डीआर एरियर सहित भुगतान की मांग

munaadi news image
July 29, 2026



5 को जिला मुख्यालय एवं 19 अगस्त को संभाग मुख्यालय में पेंशनर्स सौंपेंगे ज्ञापन, जनवरी देय दो प्रतिशत डीआर एरियर सहित भुगतान की मांग

munaadi news image
munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांतीय आव्हान पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ जिला रायगढ़ द्वारा राज्य के पेंशनरों को केंद्र सरकार के समान जनवरी सेे देय 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीआर) का एरियर सहित भुगतान आदेश जारी कराने की मांग को लेकर चरणबद्ध कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 


जिलाध्यक्ष अभयशंकर गौरहा ने बताया कि प्रथम चरण में आगामी 5 अगस्त बुधवार को जिला मुख्यालय में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात द्वितीय चरण में आगामी 19 अगस्त को संभागीय मुख्यालय में संभागीय अध्यक्ष के नेतृत्व में संभाग आयुक्त के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया जाएगा। 


उन्होंने कहा कि भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के सतत एवं प्रभावी प्रयासों से दोनों राज्यों के बीच सहमति लेने देने की प्रक्रिया समाप्त कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। अब महासंघ की प्राथमिकता छत्तीसगढ़ शासन से जनवरी 2026 से देय दो प्रतिशत डीआर का आदेश एरियर सहित जारी कराना है ताकि राज्य के सभी पेंशनरों को उनका वैधानिक अधिकार मिल सके। 


जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोनों कार्यक्रम पूर्णतः शांतिपूर्ण अनुशासित एवं संगठनात्मक गरिमा के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। किसी प्रकार का धरना प्रदर्शन अथवा नारेबाजी नहीं की जाएगी। ज्ञापन सौंपने के उपरांत उसकी पावती प्राप्त की जावेगी तथा स्थानीय समाचारपत्रों एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को समाचार विज्ञप्ति प्रेषित की जाएगी। 


उन्होंने जिले के समस्त पेंशनरों से निर्धारित तिथि एवं समय पर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि पेंशनरों की एकजुटता ही उनकी मांगों को शासन तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएगी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुहास लाम्बट, जिला उपाध्यक्ष के. पी चौधरी, खुशीराम मेहर सचिव कमल नंदे कोषाध्यक्ष एमडी नायक, नरेशचंद्र स्वर्णकार, प्रभुदयाल पटवा, डमरूधर पटेल, दिलीप कुमार, चित्रसेन पटेल, श्रीमती सरिता गुप्ता, श्रीमती आसिमा कुंडु आदि ने सभी पेंशनरों को अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट रहकर आंदोलन को सशक्त एवं सफल बनाने की अपील की है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News