बाबाधाम निकलने की थी तैयारी, फिर मिलने लगी धमकी, थाने में आवेदन देकर लगाया गुहार, मुझे कांवड़ लेकर जाना है हमे चाहिए सुरक्षा, मुसलमान .............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 18, 2022



बाबाधाम निकलने की थी तैयारी, फिर मिलने लगी धमकी, थाने में आवेदन देकर लगाया गुहार, मुझे कांवड़ लेकर जाना है हमे चाहिए सुरक्षा, मुसलमान .............. पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image

Advertisement

Advertisement

डेस्क मुनादी।। किसी शायर ने लिखा है-इन परिंदों में फिरकापरस्ती क्यों नहीं होती,
कभी मंदिर पे जा बैठे कभी मस्जिद पे जा बैठे । आज हम बात एक ऐसे शख्स की करने जा रहे जो नवाजी होते हुए भी भगवान शिव की भक्ति करता है ।वह हर सावन को कांवड़ लेकर भगवान शिव को जल चढ़ाने हरिद्वार जाता है।अबतक वह 5 बार कांवड़ से जल चढ़ा चुका है ।इस बार छठवीं बार भी वह भगवान शंकर को जल चढाने जाना चाहता है लेकिन इस बार उसने कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन से उसके और उसके परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

इस शख्स का नाम है  वकील मलिक। वकील उत्तर प्रदेश के शामली जिले के भैंसवाल गाँव के रहने वाले है।इन दिनों वकील काफी चर्चा में इसलिए है क्योंकि कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाए जाने वाला आवेदन सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। मुस्लिम होकर शिव भक्ति का जुनून रखने वाले वकील मालिक इस बार डरे हुए है ।उंन्हे शक है कि मुसलमान होने के चलते कांवड़ यात्रा के दौरान कुछ शरारती तत्व उनका और उनके परिवार को नूकसान पहुंचा सकते है इसलिए प्रशासन उनकी सुरक्षा का ख्याल रखते हुए कांवड़ यात्रा में उनकी मदद करे ।


बीबीसी हिंदी की रिपोर्ट के मुताबिक वकील के गाँव की आवादी का बड़ा हिस्सा मुस्लिम समाज का है बावजूद इसके आज तक समाज की ओर से इनके कांवड़ यात्रा का विरोध या आपत्ति नहीं की गई है। बावजूद इसके  इस बार उंन्हे कुछ शरारती तत्वो पर आशंका है इसलिए उन्होंने प्रशासन से निवेदन किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान प्रशासन शरारती तत्वो पर नजर रखे ।


इनका कहना है कि वह हर दिन नवाज पढ़ते है लेकिन बीते 5 वर्षो से वह हर सावन को जल चढ़ाते है।इस बार भी 23 जुलाई को हरिद्वार से पैदल बागपत रोड मेरठ के पूरा महादेव में भगवान शिव को जल चढ़ाएंगे ।

Advertisement

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News