लगातार चल रहा हनुमान चालीसा का पाठ, 15 वां सप्ताह पूरा, 21 में होगी पूर्णाहुति, लोगों को जोड़ने और उनमें .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
March 04, 2023



लगातार चल रहा हनुमान चालीसा का पाठ, 15 वां सप्ताह पूरा, 21 में होगी पूर्णाहुति, लोगों को जोड़ने और उनमें .......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

रायगढ़ मुनादी।। रायगढ़ के शनि मंदिर में पिछले 15 सप्ताह से हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है। इसके पीछे की मंशा थोड़ा धार्मिक और थोड़ा सामाजिक है। इसे जहां धर्म के साथ आम लोगों को जोड़ने की कवायद के रूप में लिया जा रहा है वहीं इसे सामाजिक सहकार के रूप में भी एक कार्यक्रम बताया जा रहा है। आयोजक इसे आम जन कल्याण के लिए ईश्वर की स्तुति मानते हैं।


शहर के अत्यंत मिलनसार व खुशमिजाज व्यक्तित्व से लबरेज युवा भाजपा नेता विकास केड़िया पार्टी के कार्यों व समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट कार्यशैली से पार्टी में और सर्व समाज में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब हो चुके हैं। यही वजह है कि इनकी लोकप्रियता दिन ब दिन बढ़ रही है साथ ही सभी वर्ग के लोगों के चहेते भी बने हैं। वहीं श्री केडिया पार्टी व सामाजिक कार्यों के अतिरिक्त समाज के लोगों की शांति व खुशहाली के लिए धार्मिक कार्यक्रम हनुमान चालीसा का पाठ भी विगत 14 सप्ताह से हर शनिवार को कराते आ रहे हैं। उनके इस नेक अभिनव धार्मिक पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है। साथ ही सैकड़ों की संख्या में लोग इस धार्मिक कार्यक्रम के साथ बड़ी श्रद्धा से जुड़ भी रहे हैं।

Advertisement

Advertisement




21 सप्ताह तक होगा आयोजन

हनुमान भक्त श्री केडिया बड़ी विनम्रता से कहते हैं कि। इस धार्मिक आयोजन में लोग श्रद्धा से शामिल होते हैं और पवित्र मन से हर शनिवार को हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। जिससे आत्मिक शांति और खुशी मिलती है जो हर किसी के लिए जीवन में जरुरी भी है। इसी प्रयोजन को महत्व देते हुए इस आयोजन को किया जा रहा है। समाज के तमाम श्रद्धालु सहयोगियों की श्रद्धा से आज शनिवार को 15 वां हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। वहीं यह जो अनवरत 21 वें सप्ताह तक चलता रहेगा। वहीं 21 वें सप्ताह के बाद भगवान हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना के पश्चात प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement




जीवन में जरुरी है आध्यात्म

श्री केडिया ने कहा कि आजकल के भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास आध्यात्म से जुड़ने के लिए समय नहीं है और अनेक प्रकार के तनाव व विषाद से मन भी भर जाता है। जीवन के ऐसे समय में इन चीजों से निजात पाने का माध्यम आध्यात्म ही सर्वोपरि है। जब व्यक्ति अपने जीवन में समय निकालकर इसका सहारा लेता है तो एक नयी ऊर्जा व सकारात्मक विचारों से मन पुनः ताजगी व आनंद से भर जाता है जो जीवन में हर किसी के लिए जरुरी है। इन्हीं उद्देश्यों के साथ हनुमान चालीसा पाठ के धार्मिक कार्यक्रम को किया जा रहा है। हर्ष की बात है कि हर सप्ताह इस धार्मिक आयोजन में लोग श्रद्धा से जुड़ रहे हैं और श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ने लगी है साथ ही हनुमान जी का पाठ करने के बाद सभी आनंदित भी नजर आते हैं। लोगों की यही खुशी ही मेरी खुशी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News