साम्बा खलनायक से बन गया नायक! गब्बर के गुर्गे से बन गया रीयल हीरो !साम्बा ने जो किया उसे सुनकर लोग साम्बा के मुरीद ....पढिये रीयल साम्बा की रीयल स्टोरी .....

munaadi news image
July 06, 2022



साम्बा खलनायक से बन गया नायक! गब्बर के गुर्गे से बन गया रीयल हीरो !साम्बा ने जो किया उसे सुनकर लोग साम्बा के मुरीद ....पढिये रीयल साम्बा की रीयल स्टोरी .....

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। देश की सबसे मशहूर फिल्म शोले में भला सांबा के रोल से कौन वाकिफ नहीं होगा।सांबा इस फ़िल्म के मशहूर विलेन गब्बर सिंह का सबसे करीबी कैरेक्टर था ।इस फ़िल्म में सांबा से पूछकर ही गब्बर सिंह ने अपने तीन आदमियों को गोली से भून दिया था।फ़िल्म के इस प्रसंग में यह डायलॉग बहुत ही मशहूर हुआ और आज भी इस डायलॉग को बड़े चाव से बोलते सुनते देखे जाते हैं ।वो डायलॉग है -अरे वो सांबा ....कूल कितने आदमी थे......

Advertisement

Advertisement



हम आज फिर से एक सांबा नाम के बेजुबान कैरेक्टर की स्टोरी बताने जा रहे हैं जो इस बार खलनायक नहीं बल्कि नायक की भूमिका में है। सांबा इस बार किसी हीरो से कम साबित नहीं हुआ ।झारखण्ड के हजारीबाग जिले के की पुलिस आज सांबा के चलते राहत की सांस ले पा रही है नहीं तो एटीएम में रखे 27 लाख की लूट का मसला सुलझाते सुलझाते पुलिस का नौ दीया तेल जल जाता ।



दरअसल यह सांबा को हमारे आपके तरह इंसान नही बल्कि एक बेजुबान जानवर कुत्ता है ।बैठी गाँव के रहने वाले सुधीर बरनवाल नाम के सख्श के पालतू कुत्ते का नाम सांबा है  ।सुधीर के घर मे ही एक्सिस बैंक का एटीएम है ।रात को कुछ लोग एटीएम में लूट पाट करने की नीयत से एटीएम के भीतर घुस गए और एटीएम को गैस कटर से काटने में जुट गए ।काटने में कामयाब होने ही वाले थे कि सांबा को भान हो गया और सांबा जोर जोर से भौकने लगा और तबतक भौंकता रहा जबतक मालिक सुधीर और उनके परिवार वालो की नींद नहीं खुल गई।सांबा को भौंकते देख परिवार के लोगों को भी शक हुआ और वे जागकर सीधे एटीएम के पास आने लगे लेकिन लोगी के जाग जाने के भय से लूटेरे भी तबतक मौके से भाग खड़े हुए ।


पुलिस का कहना है कि एटीएम में 27 लाख कैश रखे हुए थे लेकिन लूटेरे लूट की घटना को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो सके।उन्होंने बताया कि एटीएम में लूट पाट की घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले लूटेरो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गयी है ।उनकी तलाश की जा रही है ।

Advertisement

Advertisement



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News