सावन तीज उत्सव की धूम,महिलाओं व बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति, महिलाओं को रहता है सावन मास का इंतजार - महावीर अग्रवाल

munaadi news image
August 22, 2023



सावन तीज उत्सव की धूम,महिलाओं व बच्चों ने दी रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति, महिलाओं को रहता है सावन मास का इंतजार - महावीर अग्रवाल

munaadi news image

Advertisement

Advertisement

रायगढ़ मुनादी।। विगत शनिवार को दादी बाड़ा पैलेस बैकुंठपुर में सावन के पावन महीने में सावन तीज उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर अग्रवाल ने सभी उपस्थित लोगों को तीज की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आयोजन की भरपूर सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सावन तीज उत्सव का सालभर से इंतजार रहता है। इस पवित्र मास में एक ओर प्रकृति अपना श्रृंगार कर लोगों को लुभाती है, दूसरी ओर भगवान शंकर की आराधना से पूरा वातावरण आध्यात्म की असीम ऊर्जा से भर जाता है। ऐसे में महिलाएं इस माह का भरपूर आनंद उठाती हैं।

आध्यात्म का केंद्र दादीबाड़ा

मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने दादी बाड़ा को सामाजिक, सांस्कृतिक के साथ आध्यात्म का बड़ा केंद्र बताते हुए इस तरह के कार्यक्रमों में अपना भरपूर योगदान देने वाले दीपक शर्मा की भी तारीफ की। डिप्टी कमांडेंट श्रीमती सुरेशा चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और इस आयोजन की भरपूर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहना चाहिए, जिससे महिलाओं व बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके। कार्यक्रम संचालिका श्रीमती पुष्पलता शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति की सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्लेवासियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।

मनभावन रंगारंग कार्यक्रम

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायगढ़ शहर के प्रमुख समाजसेवी महावीर अग्रवाल, श्रीमती सुरेशा चौबे डिप्टी कमांडेंट एवं ब्राह्मण सेवा समिति रायगढ़ के अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा थे। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में एकल एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। महिलाओं द्वारा रैंप पर मॉडलिंग की गई। इस कार्यक्रम का जजमेंट श्रीमती आरती पांडे, श्रीमती पूनम द्विवेदी, श्रीमती बीना शर्मा, डॉ. मनीषा दुबे एवं सुरेशा चौबे द्वारा किया गया। इनके सही निर्णय से सभी प्रतिभागी संतुष्ट थे। कार्यक्रम मंच संचालिका श्रीमती श्वेता शर्मा ने अपने शब्दों के जादूगरी से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। 

सुरेशा चौबे को मिला सावन क्वीन का ताज

कार्यक्रम में आए सभी लोगों की सर्वसम्मति से सावन क्वीन 2023 का ताज, गिफ्ट एवं स्लैश से श्रीमती सुरेशा चौबे को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सपना शर्मा, निशा शर्मा, सोनल शर्मा, शीतल शर्मा, आयुषी शर्मा, प्राची शर्मा, भावना शर्मा, संगीता शर्मा, भोप्पल श्रुति शर्मा, आयशा शर्मा, सौम्या शर्मा, गायत्री ठाकुर, प्राची सिंह के आकर्षक नृत्य प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। अपने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से सत्यप्रकाश शर्मा एवं सपना शर्मा ने जजगण को आकर्षित कर बेस्ट कपल 2023 का अवार्ड अपने नाम करवाया।  रैंप पर कैटलॉग करने वाली समस्त महिलाओं व युवतियों को आकर्षक उपहार एवं स्लैश लगाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों के लिए चाय एवं नाश्ता की पर्याप्त व्यवस्था थी। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन में श्रीमती पुष्प लता शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में हमारे सभी कार्यक्रमों में आप सभी का हमें ऐसा ही प्यार मिलता रहेगा।

Advertisement

Advertisement


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News