श्रद्धा वाल्कर से भी खतरनाक कांड, लिव इन पार्टनर के कई टुकड़े किए, फिर कुकर में उबाल दिया, नया लव ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
June 08, 2023



श्रद्धा वाल्कर से भी खतरनाक कांड, लिव इन पार्टनर के कई टुकड़े किए, फिर कुकर में उबाल दिया, नया लव ........ पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image


डेस्क मुनादी।। आपने श्रद्धा वॉकर का नाम सुना ही होगा, जिसके प्रेमी ने उसके 36 टुकड़े कर दिए थे। वैसा ही एक मामला फिर सामने आया है। लिव इन पार्टनर ने इस बार अपने प्रेमिका की न सिर्फ हत्या कर टुकड़े कर दिए बल्कि उसे प्रेशर कुकर में उबाल भी दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।



मुंबई में लिव-इन में रह रहे व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) से कई टुकड़ों में काट दिया। कहा जा रहा है कि बदबू न आए इसलिए उसने शव के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

मामला मुंबई शहर के मीरा रोड पर मौजूद नया नगर पुलिस थाना इलाके की गीता-आकाशदीप सोसायटी का है। सोसायटी की 7वीं मंजिल पर 56 साल का मनोज साहनी अपनी लिव इन पार्टनर 36 साल की सरस्वती वैद्य के साथ काफी समय से साथ रह रहा था। कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से अजीब तरह की बदबू आ रही थी। उसके पड़ोसी इस बदबू से परेशान हो गए. उन लोगों ने पुलिस को इसके बारे में जानकारी दी थी।सूचना मिलने पर मनोज के फ्लैट पर पहुंची नया नगर थाना पुलिस ने मनोज का दरवाजा खटखटाया. गेट खुलने के बाद अंदर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों को तेज बदबू आई। जांच करने पर पुलिस को महिला के शव को टुकड़े घर के अंदर से मिले। इसे देख पुलिस हैरान रह गई. तुरंत ही मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछने पर उसने शव अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती का होने की बात कही।


पुलिस ने बताया है कि किसी कारण से मनोज और सरस्वती का झगड़ा हो गया था। गुस्से में मनोज ने लिव इन पार्टनर की हत्या कर दी। इसके बाद बाजार गया और चेनशॉ (पेड़ काटने वाली मशीन) लेकर आया। फ्लैट पर वापस आकर शव को कई टुकड़ों में काटा। पुलिस को पता चला है कि शव के कई टुकड़े उसने प्रेशर कुकर में उबाले हैं।पुलिस के मुताबिक हो सकता है कि उसने ऐसा सबूत मिटाने और बदबू मिटाने के लिए किया हो।


पुलिस का कहना है हत्या 3-4 दिन पहले की गई हो ऐसा लग रहा है। फिलहाल शव के टुकड़ों को इकठ्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फ्लैट से अन्य सबूत भी इकठ्ठा किए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।  पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है इसके अलावा फ्लैट को सीलभी  कर दिया गया है।


इलाके के डीसीपी का कहना है कि घर से बदबू आने पर इसका खुलासा हुआ, महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए हैं और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी मनोज बोरीवली एरिया में दुकान चलाता है। पता लगाया जा रहा है कि दुकान किसकी है। मनोज के बारे में अधिक जानकारी निकाली जा रही है। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News