मोहर्रम के जुलूस में "मिसाईल" ! मिसाईल और उसकी फायरिंग देखकर आप भी कह उठेंगे -"हिंदुस्तान जिंदाबाद ! कुनकुरी में भारतीय मिसाईल से .......पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 07, 2025



मोहर्रम के जुलूस में "मिसाईल" ! मिसाईल और उसकी फायरिंग देखकर आप भी कह उठेंगे -"हिंदुस्तान जिंदाबाद ! कुनकुरी में भारतीय मिसाईल से .......पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।। इस बार कुनकुरी का मोहर्रम देखने लायक था क्योंकि इस बार मोहर्रम के मातमी जुलूस में भारतीय सैन्य शक्ति का जमकर प्रदर्शन हुआ । मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारतीय मिसाईल का एक मॉडल तैयार किया और  जब मोहर्रम का जुलूस निकला तो पूरे जुलूस उसी मिसाईल से आतिशबाजी की गई । रात में हो रही मिसाईल से आतिशबाजी का नजारा काफी अलग था। 

Advertisement

Advertisement

    मुस्लिम समुदाय के लोगो ने बताया कि इस मिसाईल का उद्देश्य पूरी दुनियां को हिंदुस्तान की ताकत का संदेश देना है और सरहद पर दुश्मनों से लड़ने वाले हिंदुस्तानी फौज का हौसला अफजाई करना है ।

         बुनियादी इमामबाड़ा के सदर रफी खान ने बताया कि पूरी दुनिया मे हिंदुस्तान ताकतवर देशों में से एक है इस बात का फक्र हर हिंदुस्तानी को है ।मिसाइल के जरिये यही संदेश देना था । 

Advertisement

Advertisement

  अंत मे बताते चले कि कुनकुरी में मोहर्रम का इतिहास तकरीबन 7 दशक पुराना है और पूरे जिले में कुनकुरी के मोहर्रम जुलूज़ हर साल कुछ अलग होता है और इस बार मिसाईल तो काफी हटकर और अनोखा प्रदर्शन हो गया।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News