कुर्ता पायजामा पहने देख हेडमास्टर पर भड़क गए कलेक्टर ,कहा-भट्ट...जाओ वोट मांगो , डीईओ को फोन पर कहा-इनकी सेलरी बन्द करो ,पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image
July 12, 2022



कुर्ता पायजामा पहने देख हेडमास्टर पर भड़क गए कलेक्टर ,कहा-भट्ट...जाओ वोट मांगो , डीईओ को फोन पर कहा-इनकी सेलरी बन्द करो ,पढिये पूरी खबर जानिए पूरा मामला

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। स्कूल के शिक्षक को स्कूल में कुर्ता पायजामा पहने देख कलेक्टर का गुस्सा सातवे आसमान पर जा पहुंचा और कलेक्टर साहब छात्रों के सामने ही शिक्षक को डांटने लगे ।इतना ही नहीं कलेक्टर ने शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए शिक्षक की सैलरी भी बंद करने के आदेश दे दिए।

Advertisement

Advertisement


आपको बता दें कि निरीक्षण के दौरान वहाँ पर पंचायत के मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। 


पूरा मामला बिहार के लखी सराय जिले का है।यहाँ के बालगुदर पंचायत के कन्या विद्यालय का निरीक्षण करने आये जिले के कलेक्टर संजय कुमार सिंह को स्कूल के हेडमास्टर का कुर्ता पायजामा देख इतना गुस्सा आ गया कि कलेक्टर स्कूल में छात्रों के सामने ही हेडमास्टर निर्भय कुमार सिंह को भट्ट भुट्ट करने लगे।कलेक्टर ने कहा-कुर्ता पायजामा पहनकर यहां नेतागिरी करने आये है,ये नेतागिरी का पोशाक है ।आपको देखकर कौन कहेगा कि आप शिक्षक हैं, जाईये वोट मांगिये ।कलेक्टर ने वही से जिला शिक्षाधिकारी को फोन लगाया और शिक्षक की सैलरी बन्द करने के निर्देश दे दिए ।


Advertisement

Advertisement

कलेक्टर का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर अपनी प्रतिक्रिया भी जाहिर कर रहे है। छात्रों के सामने बुजुर्ग शिक्षक के साथ इस तरह के व्यवहार को यूजर्स गलत बता रहे है।कलेक्टर के इस व्यवहार को लोग सही नहीं बता रहे ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News