बस्तर मुनादी।। शनिवार को जिला सुकमा के थाना केरलापाल क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी सुकमा एवं सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान आज दिनांक 29/03/2025 के सुबह 08 बजे से माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगातार फायरिंग जारी है l मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 16 नक्सलियों के शव बरामद l मुठभेड़ में कई और नक्सलियों के मारे जाने अथवा घायल होने की संभावना l आस-पास क्षेत्र में अभी गश्त सर्चिंग अभियान जारी ।