सारंगढ़ में होगा 11 सितंबर को खेल प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम, रायगढ़ जिले के सैकड़ों खिलाड़ी होंगे प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित

munaadi news image
September 09, 2022



सारंगढ़ में होगा 11 सितंबर को खेल प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम, रायगढ़ जिले के सैकड़ों खिलाड़ी होंगे प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह से सम्मानित

munaadi news image
munaadi news image

सारंगढ़ मुनादी।।  सारंगढ़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय खेल प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। उक्त मंच में लगभग सैकड़ों खिलाड़ियों के सम्मानित होने के साथ भव्य आयोजन की तैयारी कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ कर रहा है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement



गौरतलब है कि सारंगढ़ में निरंतर 3 वर्षों से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी की सहमति एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन जी (रायपुर) के निर्देशानुसार शहीदों के नाम पर "खेल प्रतिभा सम्मान" कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें शहीदों के नाम पर हर स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों को कैटेगरी अनुरूप पुरस्कृत किया जाता रहा है। विगत 3 वर्षों से प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के  हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह से खिलाड़ी पुरस्कृत होते आ रहे हैं, उक्त अवसर पर जहां उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है।


वही खेल प्रेमियों, खेल सहयोगीयों, खेल पत्रकारों और खेल प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाता हैं। उक्त कार्यक्रम इस बार अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सारंगढ़ अग्रसेन  भवन में 11 सितम्बर 2022 को दोपहर 1 बजे से सम्पन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में सारंगढ़ के लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी जिसमें आयोग के उपाध्यक्ष व सदस्य जिलाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य गण सम्मानीय जनप्रतिनिधियों अधिकारीयो व अतिथियों के उपस्थिति में संपन्न होगा।

Advertisement

Advertisement



उक्त कार्यक्रम के संयोजक गोल्डी नायक कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल कार्यक्रम संयोजक (जिलाध्यक्ष ग्रामीण रायगढ़) 9300968084, राजेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष शहर रायगढ़ 7745800000 बनाए गए हैं। जिनसे कार्यक्रम के संबंध में खिलाड़ी खेल प्रेमी विस्तृत जानकारी ले सकते हैं। आप सभी खिलाड़ियों खेल प्रशिक्षकों खेल संगठनों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय हैं।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News