जशपुर मूनादी ।। फरसाबहार थाने का अब कांग्रेस घेराव करेगी और इस बार उस भाजपा नेता के विरुद्ध fir कराया जाएगा जिनकी शिकायत पर कांग्रेसी कार्यकर्ता को जेल भेजा गया । ये एलान काँग्रेस के युवा नेता व नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने किया है। उन्होंने जिला काँग्रेज़ के एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा गुंडों की पार्टी है ये सिर्फ गुंडागर्दी करते है इनकीं गुंडागर्दी के दबाव में आकर काँग्रेस के कार्यकर्ता राजीव यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया लेकिन जिस भाजपा नेता ने राजीव यादव के साथ बदतमीजी की जिसका फोन रिकार्डिंग भी मौजूद है उस भाजपा नेता के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं हुआ । उसी भाजपा नेता के विरुद्ध एफआईआर के लिए कांग्रेस अब फरसाबहार थाने का घेराव करेगी और थाने से तबतक नहीं उठेगी जबतक भाजपा नेता के खिलाफ fir न हो जाय । उन्होंने यह भी कहा कि किसी मे इतनी हिम्मत नहीं है कि काँग्रेस कार्यकर्ता को छू भी दे


आपको बता दें कि 4 दिन पहले खुतसेरा निवासी राजीव यादव के विरुद्ध फरसाबहार के भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीआई बनकर लोगो को डराने-धमकाने और मारपीट करने के आरोप लगाए थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह भी आरोप था कि राजीव यादव और टीआई फरसाबहार कोमल नेताम आपस मे मिले हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत और हंगामे के बाद राजीव यादव को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया गया और 3 दिन बाद टीआई कोमल नेताम को लाइन अटैच कर दिया गया ।
लेकिन अब भी यह मामला रुकता या थमता हुआ नहीं दिख रहा है । अब इस मामले में काँग्रेस नेता विनयशील ने मोर्चा खोल दिया है वही जेल से बाहर आने के बाद राजीव यादव ने मूनादी चौपाल के एक इंस्टाग्राम पोस्ट के कमेंट बॉक्स में लिखा है कि-पहले टीआई बनकर पीटा था अब मोदी बनकर पीटूँगा समझ गए भाजपाईयों "


कूल मिलाकर अब इस मामले में नई राजनीति शुरू हो गयी है। राजनीति के माहिर खिलाड़ी कहे जाने वाले विनयशील क्या खेला करने जा रहे हैं यह तो अब आने वाला वक़्त ही बताएगा।