सब इंस्पेक्टर ने पहले एसपी को लिखी गालियां, रोजनामचे में लिखा तेरी तो .......…..... फिर दो दिन बाद काट लिया अपने.......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
August 13, 2022



सब इंस्पेक्टर ने पहले एसपी को लिखी गालियां, रोजनामचे में लिखा तेरी तो .......…..... फिर दो दिन बाद काट लिया अपने.......... पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

डेस्क मुनादी।। एक SI ने पहले अपने सोशल मीडिया के अकाउंट और स्टेटस में एसपी को गंदी -गंदी गालियां लिखी इसके बाद उसने अपना हाथ का नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की। मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है। बताया जाता है की एसआई इसके बाद से गायब भी हो गया है।



छिंदवाड़ा जिले के लावा गोगरी थाने में पदस्थ एसआई संजय वर्मा ने अपने व्हाट्सएप्प स्टेटस और फेसबुक में वहां के एसपी अग्रवाल के बारे में कई बार अपने स्टेटस में लिखा। उसने एक जगह लिखा है की वह अपने ड्यूटी के कारण बर्बाद हो गया, क्या विभाग उसके पुराने दिन और बर्बाद हुए चीजों को वापस करा सकता है ?


उसने एसपी के एटीट्यूड के बारे में भी एक स्टेटस में लिखा है की तुम्हें किस बात का एटीट्यूड है ? उसने लिखा था की या तो वह गौ तस्करी बंद करा दे या पटेल को पिस्टल दे दे। इसके अलावा कई जगह उसने अपने विभाग और एसपी को भद्दी भद्दी गालियां लिखी है। जिसमें उसने अपनी बर्बादी का इल्जाम पुलिस विभाग और एसपी पर लगाया है।



अब संजय वर्मा के बारे में यह खबर आई है की उसने अपना हाथ का नस काटकर आत्महत्या की कोशिश की है। हालांकि उसे किस अस्पताल में भर्ती कराया गया इसका कोई जिक्र नहीं है। कुछ लोगों ने बताया की वह इस घटना के बाद से लापता है, उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है।



संजय वर्मा का स्टेटस पुलिस विभाग के सोशल ग्रुप और सोशल मीडिया अकाउंट पर तेजी से वायरल हुआ था, हालांकि इस स्टेटस को लेकर एसपी छिंदवाड़ा या पुलिस विभाग की क्या प्रतिक्रिया रही इसका पता नहीं चल पाया है। उसने रोजनामचे में भी एसपी के लिए कई अभद्र भाषा का उपयोग किया था। 


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News