जशपुर में थाना पुलिस का चल रहा है ऐसा खेल, पहले नेता जी पहुंचे थाना फिर गांव वाले भी ..नेताजी के खिलाफ हुई ऐसी शिकायत ,तो नेताजी भी दिखाने लगे सबूत , पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image
November 04, 2022



जशपुर में थाना पुलिस का चल रहा है ऐसा खेल, पहले नेता जी पहुंचे थाना फिर गांव वाले भी ..नेताजी के खिलाफ हुई ऐसी शिकायत ,तो नेताजी भी दिखाने लगे सबूत , पढ़िए पूरी रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।जिले के बगीचा के एक जनपद सदस्य को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है ।फेसबुक पोस्ट में कुछ स्थानीय लोगो के द्वारा जनपद सदस्य को गाली दिए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था की अब इस जनपद सदस्य के निवास को लेकर नया बखेड़ा शुरू हो गया है।

Advertisement


बगीचा क्षेत्र के रामपुर से बीडीसी के रूप में निर्वाचित जनपद सदस्य अजय सूर्यवंशी के खिलाफ नारायणपुर थाने में फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनाकर फर्जी तरीके से चुनाव लडने की शिकायत हुई है।इसके 2 दिन पहले बीडीजी अजय सूर्यवंशी ने रन पुर के दो युवकों हेमानंद और उमा यादव के विरुद्ध फेसबुक में गाली गलौज कर सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और साजिश रचकर झूठे मामले  में फंसाने की साजिश रचने की लिखित में शिकायत की थी।इनके शिकायत के 2 दिन बाद अजय सूर्यवंशी के खिलाफ नारायणपुर थाने में फर्जी निवास बनाकर फर्जी तरीके से चुनाव लड़कर जीतने की शिकायत हो गई।


शिकायत में कहा गया है  अजय सूर्यवंशी द्वारा बगीचा के नटकेला ग्राम पंचाएत के निवासी होने की फर्जी जानकारी प्रस्तुत कर गलत तरीके से चुनाव लड़कर जीत हासिल की है ।शिकायतकर्ताओं के द्वारा नटकेला सरपंच द्वारा दिए गए एक दस्तावेज को भी थाने में पेश किया है जिसमे सरपंच ने यह प्रमाणित किया है की अजय सूर्यवंशी नाटकेला का निवासी नहीं है ।बताया जा रहा हैं की नटकेला सरपंच द्वारा लिखित में ऐसा दिए जाने के बाद ग्राम पंचायत कुदमुरा,कर्मा और रन पुर के सरपंच द्वारा भी इनके निवास को लेकर आपत्ति जताई है और थाने में लिखित शिकायत कर इस फर्जीवाड़े के विरुद्ध कार्रवाई करने का निवेदन किया गया है।


Breaking Jashpur टीवी न्यूज का पत्रकार पहुंचा थाना,कहा - इनके मोबाईल का सी डी आर जांच करो..इन्होंने मेरा जीना हराम कर दिया है , मुझे सोशल मीडिया पर गाली देते हैं और....


इस मामले में जब अजय सूर्यवंशी से बात की गई तो उन्होंने बताया "सरपंचों को गुमराह कर कर और उन्हें डरा धमका कर जबरन शिकायत कराया गया है जिसका प्रमाण भी मेरे पास मौजूद है।नटकेला सरपंच के द्वारा लिखित में दिया गया है के रन पुर के 2 लोगो के द्वारा सरपंच के नाम से फर्जी हस्ताक्षर करके स्टांप खरीदा गया और सरपंच को डरा धमका कर उनसे स्टांप पर हस्ताक्षर कराया गया है ।खुद सरपंच ने इस बात को वीडियो साक्षात्कार में बताया है और लिखित में भी दिया है जिसका वीडियो और दस्तावेज  मेरे पास पास मौजूद है।इसके अलावे कुदमुरा और कर्मा गांव के सरपंचों ने भी रन पुर के 2 युवकों के द्वारा आवेदन में  जबरन हस्ताक्षर कराने के आरोप लगाए है ।इसका प्रमाण भी मेरे पास मौजूद है।


जनपद सदस्य अजय सूर्यवंशी ने बताया - कुछ लोगो के द्वारा मुझे काफी दिनों से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।8 माह पहले भी निवास को लेकर जांच बैठाई गई थी जिसका सारा दस्तावेज मैंने तहसील कार्यालय में प्रस्तुत कर दिया था ।इससे पहले भी इन्हीं तत्वों के द्वारा फर्जी मामले एक महिला से शिकायत कराकर जेल भेजने की साजिश रची गई थी लेकिन जब इस मामले की जांच हुई तब शिकायत फर्जी निकला ।अभी 3 दिन पहले मुझे फेसबुक में गालियां दी गई और सोशल पोस्ट के जरिए अपमानित किया गया जिसकी लिखित में शिकायत की गई है ।इस शिकायत से  बौखलाए तत्वों द्वारा अब सरपंचों को डरा धमकाकर शिकायते करवाई जा रही हैं।मुझे दलित होने के चलते ऊंची जाति के लोगो के द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है ।इस प्रताड़ना के चलते मेरा जीना हराम हो गया है।



आपको बता दें जनपद सदस्य अजय सूर्यवंशी टीवी न्यूज चैनल के जशपुर संवाददाता भी है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News