इस जिले के सर्किट हाउस में हुई विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत, प्लांट के सिलसिले में आया था मृतक,...जानिए पूरा मामला

munaadi news image
February 14, 2024



इस जिले के सर्किट हाउस में हुई विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत, प्लांट के सिलसिले में आया था मृतक,...जानिए पूरा मामला

munaadi news image


Advertisement

जगदलपुर मुनादी।। जगदलपुर के सर्किट हाउस में विदेशी नागरिक (एनआरआई) की संदिग्ध मौत हो गई है। इसकी जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीम मंगलवार को सर्किट हाउस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके साथ ही इसमामले की जांच शुरू कर दी गई है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सर्किट हाउस के कमरा नंबर 1 में लंदन से आए अनिल पटेल ठहरे हुए थे। गुजरात के रहने वाले अनिल पटेल विगत कई वर्षों से लंदन के निवासी बनकर रह रहे थे। मृतक अनिल पटेल का बस्तर में महुआ प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना को लेकर बस्तर आना हुआ था, जिसके चलते वे यहां काम करने के लिए आए हुए थे। मृतक के बारे में जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही एफएसएल की टीम सर्किट हाउस पहुंच जांच शुरू कर दी। 


कमरे में मिलीं दवाइयां

पुलिस का कहना था कि मृतक हार्ट पेशेंट थे, इसके अलावा उनके पास से दिल की बीमारी से संबंधित काफी दवाइयां कमरे में पाई गई हैं। एडिशनल एसपी महेश्वर नाग ने कहा प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत नहीं हो रहा है, क्योंकि मृतक के पास से मिली दवाइयों के आधार पर इसे हार्ट अटैक माना जा रहा है। फिलहाल शव को पीएम के लिए भिजवाया गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News