Munaadi Breaking - 7 साल की बच्ची में पाए गए मंकीपॉक्स के लक्षण ,इलाके में मचा हड़कंप ,डॉक्टर ने कहा-पैनिक होने की जरूरत नहीं ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 27, 2022



Munaadi Breaking - 7 साल की बच्ची में पाए गए मंकीपॉक्स के लक्षण ,इलाके में मचा हड़कंप ,डॉक्टर ने कहा-पैनिक होने की जरूरत नहीं ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

झारखण्ड(गढ़वा)मुनादी।। 7 साल की बच्ची में मंकीपॉक्स  वायरस के मिलते जुलते लक्षण मिलने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया है।बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

Advertisement


मामला झारखण्ड के गढ़वा का है। बताया जा रहा है कि शहर के टंडवा बस्ती में एक 7 साल की बच्ची में मंकी पॉक्स के लक्षण पाए गए है।हांलाकि अभी तक मंकी पॉक्स होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही डॉक्टर अभी तक यह मानने को तैयार है कि बच्ची को मंकीपॉक्स हुआ है।


रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के शरीर मे छाले ,दर्द के साथ कुछ और ऐसे लक्षण पाए गए है जिसे देखकर अनुमान लगाए जा रहे हैं कि बच्ची को मंकी पॉक्स हो सकता है ।लक्षण के आधार पर बच्ची को गढ़वा सदर असप्ताल में ईलाज कराया जा रहा है।गाइडलाईन के मुताबिक बच्ची को अन्य मरीजो से अलग रखा गया है ।


जिले के महामारी विशेषज्ञ डाक्टरों का कहना है कि बच्ची के ब्लड सेम्पल पॉलीम चेन रिएक्शन और  सीरम सहित की जाँच के लिए आसीएमआर एनाईवी पुणे भेजा गया है।रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बच्ची को मंकी पॉक्स है या कोई अन्य बीमारी ।डाक्टरों का कहना है कि बच्ची का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नही है।इस  बीमारी का वायरस हवा में नहीं होता बल्कि संक्रमित को छूने से होता है ।


Advertisement

Advertisement

सदर अस्पताल गढ़वा के सिविल सर्जन कमलेश कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बरसात में इस तरह की बीमारियां हो जाती हैं।ज्यादा पैनिक होने की जरूरत नहीं है।बच्ची का चुकी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है इसलिए मंकी पॉक्स की संभावना बहुत कम है फिर भी बच्ची का सेम्पल रिपोर्ट भेजा गया है।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News