गजराजों से घिर गया है भुजंगो का इलाका ...हर कोने में गजराज , पढिये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

munaadi news image
July 22, 2024



गजराजों से घिर गया है भुजंगो का इलाका ...हर कोने में गजराज , पढिये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

munaadi news image

जशपुर मुनादी।।मानसून की भीनी भीनी बारिश के बीच जशपुर जिले का नागलोक गजराजों से घिर गया है। जिले का तपकरा इलाका डेजर जोन बन गया है । वन विभाग ने आज ही जंगल मे अलर्ट जारी कर लोगो को जंगल जाने पर रोक लगाया है लेकिन जो सूचना आ रही है उसके मुताबिक हाथी बस्तियों के आस पास तक पहुँच गए है । इस बीच  नागलोक में बीते ढाई घण्टे से लाईट भी नदारद है ।

Advertisement

Advertisement

     भुजंगो का इलाका कहे जाने वाले नागलोक में गजराजों ने कब्जा कर लिया है । तपकरा क्षेत्र में 9 हाथियों के आने की सूचना है ।

 

जानकारी के मुताबिक  बीट समडमा Rf 875 मैं 01 हाथी है जिससे  ग्राम समडमा साको भंडारदीपा गाँव प्रभावित है ।


 बीट जमुना Rf 859 मैं 03 हाथी जमे है।इससे आस पास के 6 गाँव प्रभावित है ।प्रभावीत ग्राम   रेमते बलुआबहार चीटका जमुना बाम्हनमारा  एवं दाईजबहार ।

 बीट बनगाव Rf 912मैं 04 हाथी मौजूद है इससे 3 गावों को प्रभावित बताया जा रहा है ।

 ग्राम तूबा बेलबंधा और पानबहार ।



इसी तरह  बीट तपकरा Rf 856 मैं 01 हाथी होने की खबर है । इससे भी 3 गाँव बंधाटोली जबला सेमरताल प्रभावित हो रहे है। इस तरह नागलोक में अबतक 9 हाथियों की मौजूदगी है ।

Advertisement

Advertisement

 बता दें कि 2 दिन पहले ही तपकरा में एक दंतैल ने बलुआबहर (रेमते) और अमडीहा में 2 लोगों की जान ले चुका है ।  इस घटना के बाद फारेस्ट डिपार्टमेंट अलर्ट मोड़ में आ गया है ।  जंगलों में अलर्ट जारी करने के अलावे जंगलों में ड्रोन के जरिये हाथियों की निगरानी की जा रही है ।  हाथी मित्र दल दस्ते को जगह जगह ड्यूटी पर लगाया गया है।हाथी मित्र दल के द्वारा लोगो को हाथियों से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News