इस दबंग विधायक की विधानसभा सदस्यता खत्म, विधानसभा ने सीट को रिक्त भी घोषित किया, देश का पहला ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 16, 2022



इस दबंग विधायक की विधानसभा सदस्यता खत्म, विधानसभा ने सीट को रिक्त भी घोषित किया, देश का पहला ..........पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। अंततः बाहुबली विधायक की विधायकी खत्म हो गई। जेल में रहकर चुनाव जीतने के बाद भी कोई फायदा नहीं हुआ। जैसे ही कोर्ट ने दबंग विधायक को 10 साल की सजा सुनाई वैसे ही कानूनी रूप से विधायकी चली गई। बाद में फैसले की कॉपी विधानसभा पहुंची और उनके विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया।

Advertisement

Advertisement



यह कहानी है बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का जिसकी धमक एक समय सत्ता के गलियारों में ऐसी थी कि कोई भी पार्टी इन्हें अपने साथ खड़ा करना चाहता था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत ही प्रिय थे और विधायक की प्रदेश में तूती बोलती थी। लेकिन आखिर वक्त किसका सगा होता है ? एक दिन वक्त ने करवट ली और उनके घर से कई हथियार बरामद हुए और अनंत सिंह को जेल भेज दिया गया।



मामला 16 अगस्त 2019 का है, तत्कालीन बाढ़ जिले के एएसपी लिपि सिंह ने अनंत सिंह के घर छापा मारकर  कई घातक हथियार बरामद किए। इनमे AK 47, 76 जिंदा गोलियां बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस ने बाद में अनंत सिंह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पिछले दिनों MP MLA कोर्ट ने इन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। इसके बाद विधानसभाध्यक्ष ने यह निर्णय लिया।


Advertisement

Advertisement




munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News