कैमरे में कैद हो गया सरकारी स्कूल का सबसे बड़ा सच ! सामने आ गया जशपुर के शिक्षा विभाग के सिस्टम की बड़ी सच्चाई, देखिये वीडियो ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image
July 15, 2024



कैमरे में कैद हो गया सरकारी स्कूल का सबसे बड़ा सच ! सामने आ गया जशपुर के शिक्षा विभाग के सिस्टम की बड़ी सच्चाई, देखिये वीडियो ,पढिये पूरी खबर

munaadi news image

जशपुर मुनादी ।।मुनादी डॉट कॉम के पास जशपुर जिले के मनोरा से चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है । यह वीडियो जिले के मनोरा विकासखंड के आम गांव प्राथमिक शाला का है । वीडियो  में स्कूल के बच्चे मध्याह्न भोजन करते तो दिख रहे हैं लेकिन इन बच्चों की थाली में न तो दाल है ,न पापड़ ,अंडा न कोई और पौष्टिक आहार बल्कि बच्चे एक मुट्ठी चावल और एक चम्मच आलू की सब्जी खाकर अपना पेट भरने को मजबूर हैं ।

Advertisement

Advertisement

    गाँव के ही एक सख्श ने सोमबार को स्कूल में चल रहे मध्याह्न भोजन का वीडियो बनाया और मुनादी डॉट कॉम को सेंड करके इस वीडियो को प्रशासन ,शिक्षा विभाग, और सरकार तक पहुंचाने की अपील की है । 

   इस वीडियो को लेकर जब मुनादी डॉट कॉम ने जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन नहीं उठाया इस वजह से खबर में शिक्षा विभाग का पक्ष नहीं आ पाया है ।

Advertisement

Advertisement

   मुनादी को वीडियो प्रेषित करने वाले व्यक्ति ने हमें बताया कि स्कूल के शिक्षक भी चाहते हैं कि मध्याह्न भोजन बेहतर हो और वे कई बार अधिकारियों को इस बारे में बता भी चुके हैं कि बच्चों को menu के हिसाब से खाना देने में काफी दिक्कत हो रही है लेकिन अबतक उनकी सुनवाई नहीं हुई नतीजतन बच्चों को स्कूल से जोड़े रखने के लिए  सरकार के द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी योजना मध्याह्न भोजन का जशपुर  में दम घुट रहा है ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News