छात्रावास अधीक्षक ने बच्चों को दो दिनों तक नहीं दिया खाना, कई लापरवाही भी मिली, जांच के बाद सस्पेंड...जानें पूरा मामला

munaadi news image
September 01, 2023



छात्रावास अधीक्षक ने बच्चों को दो दिनों तक नहीं दिया खाना, कई लापरवाही भी मिली, जांच के बाद सस्पेंड...जानें पूरा मामला

munaadi news image

सूरजपुर (मुनादी)।। फुटबाल खेलने के दौरान फुटबॉल खराब होने से नाराज हॉस्टल अधीक्षक ने बच्चों को दो दिनों तक भूखा रखने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों और परिजनों के शिकायत के बाद आखिरकार छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ पुलिस और शिक्षा विभाग कार्रवाई कर रही है। जांच के दौरान कई लापरवाही मिली, जिसके बाद अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

Advertisement


जानकारी के अनुसार सूरजपुर के कल्याणपुर गांव में स्थित एक छात्रावास में बच्चों के द्वारा फुटबॉल खेलने के दौरान फुटबॉल खराब होने से नाराज हॉस्टल अधीक्षक ने बच्चों को दो दिनों तक खाना नहीं दिया। बच्चे दो दिनों तक भूख से तड़पते रहे, लेकिन हॉस्टल अधीक्षक का मन नहीं पसीजा, आखिरकार स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों ने बच्चों को बिस्किट वितरित किया और पूरे मामले की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी को जानकारी मिलने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी स्वयं रात में ही छात्रावास पहुंचे, लेकिन छात्रावास का दरवाजा नहीं खोले जाने की वजह से जिला शिक्षा अधिकारी रात में वापस आ गए और उसके दूसरे दिन ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की टीम बनाकर मौके पर भेजा और खुद भी जांच में शामिल हुए, जांच के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी और उनकी टीम को जानकारी मिली कि छात्रावास अधीक्षक के द्वारा बच्चों को फुटबॉल खराब होने की वजह से भोजन नहीं दिया गया। साथ ही उन्हें छात्रावास में कई और घोर लापरवाही देखने को मिली।  

Advertisement

Advertisement

25 बच्चों के हॉस्टल की परमिशन वाले इस छात्रावास में लगभग 65 बच्चे रहते हैं जिनके खाने और रहने की व्यवस्था बहुत ही खराब है। साथ ही हॉस्टल में बच्चों के कमरे के पास में ही जहरीली कीटनाशक मिली, जो घोर लापरवाही के दायरे में आता है। शिक्षा विभाग की जांच में पूरी तरह से छात्रावास प्रबंधन दोषी पाया गया और शिक्षा विभाग के द्वारा छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी कराई गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा​ कि अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है और हॉस्टल को बंद करने के लिए कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है।



munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News