डेस्क मुनादी।। एक प्रेमी युगल ने सबके सामने वह कारनामा कर दिया जो शायद फिल्मी पर्दे पर ही आपने देखी हो। दरअसल दुल्हन के प्रेमी ने सबके सामने ही विवाह मंडप में पहुंचकर प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। इज़के बाद दुल्हन के घरवालों ने उसकी जबरदस्त पिटाई कर दी। फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है।
प्रेमी युवक ने बताया कि उसने यह कदम दुल्हन यानि अपनी प्रेमिका के कहने पर उठाया था। लेकिन उसके बाद कि घटना का अनुमान न तो प्रेमिका को था न ही प्रेमी को। लिहाजा जब युवक को मार पड़ने लगी तो उसे भागने की भी फुरसत नहीं मिली। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने किसी तरह युवक को बचाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
गुरुवार को सोशल मीडिया में एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रेमी ने शादी के दौरान दूल्हे के सामने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया। उसकी इस हरकत के बदले लड़की के घरवाले उसे बुरी तरह से पीट दिया।इस कहानी में सबसे दिलचस्प मोड़ तो यह कि प्रेमी ने ऐसा खुद दुल्हन के कहने पर किया, लेकिन अफसोस वो इसका अंजाम नहीं जानता था।
दुल्हन के घरवालों द्वारा पीटे जाने से शख्स को काफी चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। शादी के दौरान घटी इस घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और अब यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उत्कर्ष सिंह नामक पत्रकार ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें अस्पताल में भर्ती प्रेमी को कहानी का अपना हिस्सा बताते हुए दिखाया गया है।