पुलिस द्वारा बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, बूट से बुजुर्ग के चेहरे को ............ फिर सरकार ने उठाया यह कदम, अब .....…पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image
July 31, 2022



पुलिस द्वारा बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो, बूट से बुजुर्ग के चेहरे को ............ फिर सरकार ने उठाया यह कदम, अब .....…पढ़िए पूरी खबर

munaadi news image

डेस्क मुनादी।। आमजनों की सुरक्षा करने वाली पुलिस जब आमजनों के जान के दुश्मन बन जाये तो आम आदमी न्याय की गुहार लगाने आखिर जाए तो जाए कहाँ ? हालांकि आजकल सोशल मीडिया में वीडियो और फोटो आने के बाद कुछ कार्रवाई जरूर हो जाती है लेकिन फिर भी कई लोग सुधारने का नाम नहीं लेते।

Advertisement

Advertisement



इन दिनों सोशल मीडिया में वायरल हो रहे एक वीडियो को देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे । इस वीडियो में पुलिस की  वर्दी पहना एक सख्श एक बुजुर्ग आदमी को बड़ी ही बेरहमी से लात घुसो से मारता हुआ दिख रहा है।पुलिसवाला पहले बुजुर्ग को धक्का देता है फिर जुते पहने हुए पैर से बुजुर्ग के मुँह में जोर से लात मारता है।बुजुर्ग लात की ठोकर से काफी दूर जाकर गिरता है।पुलिसवाला फिर से उसे पकड़ लेता है और प्लेटफार्म के ऊपर से बुजुर्ग को उल्टा टांग कर उसके प्रायवेट पार्ट पर भी लात चलाता हुआ दिख रहा है।


वीडियो वायरल होने के बाद पता चला कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन का है।मार खाने वाले बुजुर्ग की पहचान गोपाल प्रसास के रूप में हुई जो नरसिंहपुर जिले के केरली गाँव का रहने वाला है और कांस्टेबल की पहचान अनंत शर्मा के रूप में हुई है।वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद कांस्टेबल अनन्त शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है।


बताया जा रहा है कि पुलिस से मार खाता दिख रहा बुजुर्ग गोपाल प्रसाद आरोपी कांस्टेबल के पास यह बोलने गया था कि एक आदमी उसे बेवजह गाली दे रहा है।लेकिन उसकी बात पर एक्शन लेने के बजाय कांस्टेबल आरोपी ने बुजुर्ग को ही लात घुसो से पीटना शुरू कर दिया।


Advertisement

Advertisement

जानकारी के मुताबिक पूरी घटना गुरुवार की है और मारपीट का वीडियो ट्रेन में बैठे एक पैसेंजर ने बनाई थी ।वीडियो बनाने के बाद पैसेंजर ने वीडियो को सोशल साइट पर वायरल कर दिया ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News