6वीं में पढ़ने वाले छात्र ने पकड़ा माईक और करने लगा अपने ही स्कूल की रिपोर्टिंग, व्यवस्था की बखिया उधेड़ दी, छात्र का वायरल हो गया वीडियो ,फिर हुआ ये कि

munaadi news image
August 07, 2022



6वीं में पढ़ने वाले छात्र ने पकड़ा माईक और करने लगा अपने ही स्कूल की रिपोर्टिंग, व्यवस्था की बखिया उधेड़ दी, छात्र का वायरल हो गया वीडियो ,फिर हुआ ये कि

munaadi news image

डेस्क मुनादी।।सरकार और प्रशासन ने जब स्कूली छात्रों की बुनियादी समस्याओं पर ध्यान नही दिया तो स्कूल के छात्र ने रिपोर्टर बनकर पूरी व्यस्था की पोल खोल दी । 6वीं क्लास में पढने वाले छात्र ने बोतल और लकड़ी का symbolic माईक बनाया और अपने कैमरा मैन के साथ पूरे स्कूल तंत्र की बखिया उधेड़ कर रख दी।

Advertisement

Advertisement


इस छात्र का नाम सरफराज है।और यह स्कूल झारखण्ड के गोड्डा जिले के भिखिया चक गाँव का है। सरफराज के स्कूल में अव्यस्थाओ का अंबार लगा है लेकिन न तो इनकी स्कूल वालों ने सुनी न प्रशासन ने तब एकदिन सरफराज खुद ही रिपोर्टर बन गया और स्कूल के कोने कोने में वयाप्त अवयस्थाओ को अपने कैमरे में कैद करते हुए स्कूल की लाईव रिपोर्टिंग की ।


सरफराज के हाथ मे लकड़ी और बोतल की माईक है और इसी माईक को पकड़कर सरफराज स्कूल कज लाईव रेपिर्टिंग करता दिख रहा है। वह बार बार कैमरे के सामने यह कहते हुए सुना जा रहा है कि सरकार आखिर कर क्या रही है ।


उसने स्कूल की पढ़ाई से लेकर स्कूल की साफ सफाई और मध्याह्न भोजन व्यवस्था को लेकर अपने सहपाठियों से सधे हुए रिपोर्टर की तरह सवाल भी पुछे और छात्रों ने नन्हे से रिपोर्टर का जवाब भी उसी अंदाज में दिया।


सरफराज द्वारा बनाया गया यह बीडीओ सोशल मीडिया में जमकर ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स सरफराज के मजबूत इरादों को दिल से सलाम कर रहे है।



Advertisement

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सरफराज का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल ले बड़े शिक्षक ने घर जाकर सरफराज की माँ को धमकाया भी ।आपको बता दें कि सरफराज के पिता नही है और वह चार भाई बहनों में एक है।उसने मीडिया को बताया कि उसके स्कूल में न तो समय से शिक्षक आते हैं न ही स्कूल में पढ़ाई होती है।शौचालय की स्थिति बद से बदतर है और पूरा स्कूल कबाड़ खाना हो गया है।कई बार स्कूल के छात्रों ने शिक्षको के सामने अपनी बात रखी लेकिन जब कुछ नही हुआ तो यह कदम उठाना पड़ा।सरफराज को उम्मीद है कि अब उनकी बात सुनी जाएगी ।


munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image
munaadi news image

Related Post

Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image




Trending News